20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221102 WA0027
मध्यप्रदेश

रबी की बोनी सर पर, खाद के लिए परेशान अन्नदाता

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

भटकाव : विपणन संघ सिहोरा के गोदाम में डीएपी और यूरिया का स्टॉक खत्म, एक-एक बोरी के लिए परेशान हो रहे किसान, 500 किसान दो सप्ताह से रोज भटक रहे

जबलपुर/ब्यूरो

रबी सीजन की बोवनी के लिए डीएपी और यूरिया की किसान को सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन सिहोरा के विपणन संघ गोदाम में डीएपी और यूरिया का स्टॉक करीब सप्ताह भर से खत्म पड़ा है। हालात यह है कि किसान एक-एक बोरी डीएपी और यूरिया के लिए रोज भटक रहा है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई भी नहीं है। हालात यह है कि करीब 500 से अधिक किसान दो सप्ताह से डीएपी और यूरिया के लिए रोज गोदाम पहुंचते हैं लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगता।

विपणन संघ सिहोरा के गोदाम से सिहोरा ब्लॉक सहित मझौली तहसील के किसानों को डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराई जाती है। डीएपी और यूरिया विपणन संघ के गोदाम में नहीं होने से किसानों में हाहाकार मच गया है। सोमवार को विपणन संघ के गोदाम में किसान डीएपी और यूरिया मिलने की आस लेकर पहुंचे तो जरूर लेकिन उनके हाथ खाली रहे। जिसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

किसानों का आरोप व्यापारियों को बेच दिया डीएपी और यूरिया

विपणन संघ सिहोरा के गोदाम में डीएपी और यूरिया मिलने की आस लेकर पहुंचे किसान आकाश पटेल, प्रमोद पटेल, प्रहलाद चक्रवर्ती, अवधेश पटेल, शिव कुमार पटेल, ओम प्रकाश कुम्हार, राम सुजान दहिया, नरेश कुमार, नरेश यादव ने आरोप लगाया कि किसानों के लिए जो भी डीएपी और यूरिया आई थी उसे गोदाम के मैनेजर और कर्मचारियों ने ऊंची कीमत पर व्यापारियों को बेच दिया। गेहूं की बोवनी के लिए इस समय डीएपी और यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत है लेकिन किसान को सिर्फ भटकाया जा रहा है।

सोसायटियों होने भी नहीं भेजी डिमांड, सिर्फ भटकाव

विपणन संघ के गोदाम से सिहोरा लीड, मझगवां, फनवानी, नुंजी, सैलवारा, कछपुरा, घाट सिमरिया, सहजपुरा, बेला, लखनपुर, पोड़ा, तलाड़, बरगी विपणन सिहोरा समितियों में डीएपी और यूरिया की सप्लाई होती है लेकिन समितियों ने भी इसके लिए डिमांड ड्राफ्ट नहीं भेजा जिसके चलते गांव में भी किसानों को खाद नहीं मिल रही है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार : जबलपुर जिले में मंगलवार को डीएपी और यूरिया का रैक पहुंच जाएगा। सभी जगह डीएपी और यूरिया की कमी है। रेट पहुंचने से किसानों को जल्द से जल्द खाद उपलब्ध हो सकेगी: एसके निगम, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर जबलपुर


Bundelikhabar

Related posts

जानलेवा हमले के आरोपी को 24 घंटे के अंदर बमनोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

निगम कमिश्नर का तुगलकी फरमान

Bundeli Khabar

बहनों ने बांधी राखी भाइयों ने ली रक्षा की शपथ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!