28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1630007753013
मध्यप्रदेश

चुनाव की तर्ज पर बनाई गई कार्ययोजना वैक्सीनेशन में हुई सार्थक सिद्ध

Bundelikhabar


सागर / ब्यू्रो
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना संक्रमण मुक्त मध्य प्रदेश बनाने के लिए वैक्सीनेशन महा अभियान का द्वितीय चरण सागर जिले में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। कलेक्टर दीपक सिंह द्वारा जिले में भी शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराते हुए सागर को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं । इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर दीपक सिंह द्वारा नगर दंडाधिकारी सीएल वर्मा को निर्देशित किया गया कि जिले में बनाए गए 324 वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीनेशन टीमें एवं वेरिफिकेशन कंप्यूटर ऑपरेटर समय पर उपस्थित हो, इसके लिए बसे उपलब्ध कराने हेतु करवाई जाए।


नगर दंडाधिकारी सीएल वर्मा द्वारा एक दर्जन स्कूल बसों को अधिकृत करते हुए आवश्यक वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीनेशन की टीमों को रवाना किया गया, जहां उनके रुकने के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराई है।
नगर दंडाधिकारी श्री सीएल वर्मा ने बताया कि कलेक्टर सिंह के निर्देश पर वैक्सीनेशन टीमों को रवाना करने के लिए बसें उपलब्ध कराई गई ।
साथ ही प्रत्येक विकासखंड में 5-5 जिला स्तर के नोडल अधिकारी अधिकारी चुनाव की तर्ज पर नियुक्त किए गए जिन्होंने सघन मॉनीटरिंग करते हुए प्रत्येक घंटे की जानकारी कमांड कंट्रोल सेंटर में उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने बताया कि कलेक्टर दीपक सिंह के लगातार प्रयासों से वैक्सीन महा अभियान के प्रथम दिन लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन किया गया। इसी प्रकार वैक्सीनेशन महा अभियान के दूसरे दिन भी वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा किया गया।

FB IMG 1630007768807

Bundelikhabar

Related posts

आत्महत्या: महिला पटवारी ने फाँसी लगा कर दी जान

Bundeli Khabar

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Bundeli Khabar

बिजावर में हो रही खाद की कालाबाजारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!