संतोष साहू,
मुम्बई। फिल्म एक्टर, प्रोड्यूसर, बिज़नेसमैन और फिटनेस किंग सचिन जोशी ने महाराष्ट्र के गतिशील मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
सचिन जोशी ने भी राज्य के किसानों के साथ मुख्यमंत्री की संक्षिप्त बातचीत में भाग लिया, और उनके लिए अपनी चिंता साझा की कि वो भी किसानों के हित में कार्यरत रहना चाहते हैं।
सचिन जोशी कहते हैं कि माननीय मुख्यमंत्री के भाषण को देखना और राज्य के किसानों के उत्थान के लिए उनकी योजनाओं को सुनना वाकई अद्भुत और आश्चर्यजनक था। उन्होंने वास्तव में किसानों के साथ दिवाली मनाई और यह मेरे लिए गर्व का क्षण था।

