25.2 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221025 WA0033
देश

कांग्रेस अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में बुन्देल खण्ड से पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी होंगे शामिल

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

26 अक्टूबर को कांग्रेस मुख्यालय में होगा कार्यक्रम

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का शपथ ग्रहण समारोह 26 अक्टूबर को कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में सम्पन्न होगा। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल सहित मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ जी,पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह,कांग्रेस महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी जे.पी अग्रवाल,नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह सहित मध्य प्रदेश के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।
उक्त शपथ ग्रहण समारोह में बुन्देलखण्ड क्षेत्र से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को भी आमंत्रित किया गया हैं।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी अभा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देर रात्रि दिल्ली के लिए रवाना हुये। जहां श्री चौधरी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करके उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देंगे।


Bundelikhabar

Related posts

श्रद्धांजि : भारत को एक और रतन की क्षति

Bundeli Khabar

बुंदेली चैनल पर लाइव :मुशिर्दना हजरत किब्ला मो. हसन साघ्ू बाबा 26 वॅा उर्स मुबारक  कब्बाल गुलाम फरीद पेन्टर अलीगड यू. पी.

Bundeli Khabar

पक्षपात पूर्ण प्राविधानों का परिणाम है आतंक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!