30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221013 WA0026
मनोरंजन

अभिनेता मुरली शर्मा ने जीता 67वां फिल्मफेयर पुरस्कार,

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

अभिनेता मुरली शर्मा ने जीता 67वां फिल्मफेयर पुरस्कार, ‘अला वैकुंठपुरमलो’ में अल्लू अर्जुन के पिता के रूप में मिली सराहना

संतोष साहू,

मुम्बई। हिंदी फिल्मों के साथ दक्षिण के फिल्मों में अपनी धाक जमा चुके अभिनेता मुरली शर्मा ने तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘अला वैकुंठपुरमलो’ में सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका के लिए 67वां फिल्मफेयर अवार्ड (दक्षिण) हासिल किया। फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया था और इसमें अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े लीड रोल में थे। फिल्म में, मुरली ने अल्लू अर्जुन के पिता की भूमिका निभाई और उन्हें उनकी भूमिका के लिए बहुत प्यार और सराहना मिली।
उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इस सपने को साकार करने में 32 साल लग गए। मैं अब भी हैरत में हूं कि इतना लंबा सफ़र मैं कैसे तय कर पाया और मेरे पास इस तरह की जिद, कभी हार न मानने वाला जज़्बा और अथकता कैसे आई। मैं फिल्मफेयर, अपने निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास, और मेरे हीरो अल्लू अर्जुन और निर्माताओं का बेहद आभारी हूं। ‘वाल्मीकि’ का किरदार निभाने में मुझे बहुत मजा आया और यह त्रिविक्रम सर के बिना संभव नहीं होता।”
एक्टर की पिछली फिल्म सुपरस्टार चिरंजीवी की पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर गॉड फादर थी। फिल्म में मुरली शर्मा ने एक षड्यंत्रकारी राजनेता की भूमिका निभाई थी, जो मानता है कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी का अगला उम्मीदवार है। चिरंजीवी के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “मेगास्टार चिरंजीवी सर के साथ काम करना एक और सपने के सच होने जैसा था। फिल्म के इतने अच्छे प्रदर्शन से मैं बहुत खुश हूं।”
मुरली शर्मा को उनकी बैंकेबल और वर्सेटाइल एक्टिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है। उनके पास तेलुगु के साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रोजेक्ट्स की एक एक्साइटिंग लाइनअप है।


Bundelikhabar

Related posts

महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2021आयोजन सम्पन्न

Bundeli Khabar

आदिपुरूष के साथ जुड़ी सोनल चौहान

Bundeli Khabar

दीपक कदम निर्देशित फिल्म ‘पुरषा’ ने जीते 3 सांस्कृतिक कलादर्पण पुरस्कार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!