21.1 C
Madhya Pradesh
November 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221003 WA0018
मनोरंजन

बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल प्रतियोगिता में चयनित फिल्म “द स्टोरीटेलर” का ट्रेलर रिलीज़

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। जियो स्टूडियोज ने अपनी आगामी फिल्म “द स्टोरीटेलर” के ट्रेलर का अनावरण किया है, जिसमें अभिनेता परेश रावल, आदिल हुसैन, तनिष्ठा चटर्जी और रेवती मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
पर्पस एंटरटेनमेंट और क्वेस्ट फिल्म्स के सहयोग से निर्मित द स्टोरीटेलर को प्रतिष्ठित बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दक्षिण कोरिया के प्रतियोगिता में चुना गया है और इस फिल्म फेस्टिवल में द स्टोरीटेलर का वर्ल्ड प्रीमियर होगा और यह फिल्म सम्मानित ‘किम जिसियोक’ पुरस्कार के लिए भी दावेदारी करेगी।
अपनी खुशी को साझा करते हुए, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता निर्देशक अनंत महादेवन कहते हैं कि बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव प्रतियोगिता में द स्टोरीटेलर का सिलेक्शन होना वास्तव में प्रतिष्ठित है और वैश्विक मानकों को तक पहुंचने का भारतीय सिनेमा का बड़ा कदम है। सत्यजीत रे की मूल कहानी का फिल्मांकन करना चुनौतीपूर्ण तो था ही लेकिन काफी पुरस्कृत भी रहा, अब जब हम उनकी शताब्दी वर्ष मना रहे हैं तो यह अपने गुरु को एक उचित श्रद्धांजलि होगी।
महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की एक लघु कहानी पर आधारित, यह फिल्म एक धनी व्यवसायी की कहानी बताती है, जो अपनी अनिद्रा को दूर करने में मदद करने के लिए एक कहानीकार को काम पर रखता है, और अधिक पेचीदा हो जाता है क्योंकि इसमें ट्विस्ट जुड़ जाते हैं। मूल बंगाली लघु कहानी गोलपो बोलिये तारिणी खुरो, रे द्वारा लिखी गई कहानियों की श्रृंखला में से एक है, जो उनके द्वारा बनाए गए रहस्यमय चरित्र तारिणी खुरो पर आधारित है।
27वां बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2022 तक होगा।


Bundelikhabar

Related posts

भौकाल सीजन 2 के साथ अप्लॉज की दो शो को भी एंटरटेनर

Bundeli Khabar

कला क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए निरंजन भारती को मिला झारखंड कला रत्न पुरस्कार

Bundeli Khabar

इनोवेटर्स अवार्ड्स द्वारा आईसीटी4एसडी अवार्ड 2022 से सम्मानित हुईं ईरम फरीदी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!