25.5 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220918 WA0008
मध्यप्रदेश

स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में सी. एम. एच ओ डॉ. गोस्वामी की हुई मौत की हो उच्च स्तरीय जांच : पूर्व मंत्री

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/राजेश पारासर

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

सागर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के गोस्वामी की गत 17 सितम्बर की रात्रि में सागर से ग्वालियर जाते समय मालथौन से दस किलों मीटर पहले हार्ट अटैक आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालथौन में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जीवन रक्षक उपकरणों के अभाव में हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच शासन स्तर से वरिष्ठ चिकित्सीय दल से कराई जाकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 06 बिन्दु का पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि ( 1 ) डॉ. डी. के गोस्वामी के साथ यात्रा में उनकी पत्नी डॉ रीमा गोस्वामी द्वारा दूरभाष पर एम्बुलेंस को सूचित करने का समय एवं एम्बुलेंस उपलब्ध होने के समय की जांच ( 2 ) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इमरजेंसी ड्यूटीरत डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की जांच ( 3 ) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रोटोकॉल अनुसार उपलब्ध आवश्यक दवाइयों एवं जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता की जांच। ( 4 ) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द में विगत 06 माह में जिला स्टोर सागर एवं क्रय समिति द्वारा क्रय की गई दवाइयों एवं जीवन रक्षक उपकरणों के बिल बाऊचर,गुणवत्ता तथा उक्त क्रय की गई दवाओं एवं उपकरणों का सत्यापन किस सक्षम अशिकारी द्वारा कब किया गया की जांच। ( 5 ) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अन्टाइटमेंट फण्ड एवं रोगी कल्याण समिति फण्ड राशि किन – किन मदो पर व्यय की गई तथा व्यय करने की सक्षम अधिकारी द्वारा दी गई स्वीकृति की जांच। ( 6 ) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ऑक्सीजन सिलेण्डर की मांग पूर्ति बाऊचर एवं सिलेंडर का परीक्षण बी. एम. ओ मालथौन द्वारा कब- कब किया गया हैं तो सी. एम. एच. ओ कार्यालय को परीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत / प्रेषित कब तक किये गया उक्त विन्दुओं की सूक्ष्म जांच की जाकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जावें।


Bundelikhabar

Related posts

RTI में हुआ खुलासा:आवास के ठेकेदार को 18 करोड़ रुपए का किया अधिक भुगतान

Bundeli Khabar

पूरे प्रदेश में चलेगा टेलेंट सर्च -2021

Bundeli Khabar

आरक्षक भर्ती परीक्षा में 800 मीटर दौड़ के दौरान एक युवक की मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!