18.7 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220911 WA0023
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने नरयावली मुख्यालय पर निकाली भारत जोड़ो यात्रा

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

यात्रा में प्रदेश सह समन्वयक श्सुरेन्द्र चौधरी, विधायक  हर्ष यादव हुये शामिल।

देश की एकता,अखंडता तथा सद्भाव एवं भाईचारे के संदेश को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद  राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में मण्डलम कांग्रेस कमेटी नरयावाली के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं भारत जोडों यात्रा के प्रदेश सह समन्वयक सुरेन्द्र चौधरी एवं पूर्व केबिनेट मंत्री एवं देवरी विधायक हर्ष यादव के मुख्यातिथ्य में ब्लॉक मुख्यालाय नरयावली में भारत जोड़ों यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होकर बस स्टैण्ड के समीप समाप्त हुई।यात्रा में कांग्रेसजन हाथों में तिरंगा थामे नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का नारा बुलन्द करते हुये चल रहे थे। यात्रा में मुख्य रूप से मण्डलम कांग्रेस अध्यक्ष शिवपाल यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाधर कटारे, ब्रजभान सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप रावत, युवा नेता धर्मेन्द्र यादव, मंगल पटेल, कोमल सोनी,महेन्द्र चौहान, आनंद सोनी, बाबूलाल बाबा, धनसिंह, पीतम अहिरवार, विवेक परिहार, मुकेश सिंह, रूपचंद चौधरी, शीतल टोंटे,संदीप अहिरवार, अजय चौधरी, राजा अहिरवार,अब्बास खान, शुभम साहू, राधेश्याम यादव, रामसिंह कुर्मी,रामसिंह आदिवासी, मोहन विश्वकर्मा, अंकित चौहान, शिवलाल यादव, अंकेत यादव, मनोज यादव, प्रिंस यादव, छोटू यादव, कोमल रजक, आरिफ खान, जितेन्द्र पाल, अरुण अहिरवार, प्रदीप अहिरवार, कपिल कुमार, लखन अहिरवार, विशाल कुर्मी सहित अनेकों कांग्रेसजन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

प्राइवेट स्कूल स्टाफ ने छात्रा के परिवार से की मारपीट

Bundeli Khabar

सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का निराकरणऔर बारिश पूर्व मेंटेनेन्स सुनिश्चित किया जाए- कलेक्टर

Bundeli Khabar

प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाला: दो सीएमओ सहित 13 लोग गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!