28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0718 122059
मध्यप्रदेश

प्राइवेट स्कूल स्टाफ ने छात्रा के परिवार से की मारपीट

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

शिक्षा के मंदिर में अनुशासन तार-तार हो गया। निजी स्कूल में बोर्ड एग्जाम रिजल्ट लेने गई छात्रा पर स्कूल स्टाफ भड़क गया। जरा सी बात पर कहासुनी, फिर गाली-गलौज और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। छात्रा और उसके परिजनों को भाग कर जान बचाई।

जबलपुर के बिलहरी स्थित अय्यप्पा हायर सेकेंडरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। वीडियो में 10वीं की छात्रा और उसके परिजनों के साथ स्कूल स्टाफ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। गुस्से में छात्रा और उसके परिजन भी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं। रिजल्ट को लेकर मामूली कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई तक जा पहुंची। 15 वर्षीय छात्रा और स्कूल स्टाफ के बीच जो विवाद हुआ, उसमें बीच-बचाव करने में छात्रा के परिजन भी स्कूल स्टाफ से जूझते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े-अब थम सकता है डीजल,पेट्रोल के दामों का पहिया

10वीं रिजल्ट में कम मार्क्स को लेकर छात्रा ने पूछा था कारण

दरअसल, छात्रा टीसी लेने स्कूल पहुंची थी। छात्रा के मुताबिक हाल में आए 10वीं बोर्ड के परिणामों में इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर परिणाम जारी किए गए। छात्रा ने पुराने ट्रैक रिकॉर्ड को बेहतर बताते हुए स्कूल के मैनेजर से सिर्फ इतना पूछ लिया कि आखिर उसे कम मार्क्स क्यों दिए गए? स्कूल स्टाफ को छात्रा का ये सवाल नागवार गुजरा। पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। बीच-बचाव में छात्रा के परिजनों ने भी बल प्रयोग किया। पीड़िता अपनी बहनों और मां को लेकर गोराबाजार थाने पहुंची।

स्कूल मैनेजर समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज

गोराबाजार पुलिस के मुताबिक नीतू समुद्रे ने शिकायत दर्ज कराई है, वे अपनी बेटी स्वामी अय्यप्पा स्कूल में 10वीं की मार्कशीट लेने गई थी। मार्क्स कम आने पर स्कूल की प्रिंसिपल से बात करना चाही, लेकिन स्कूल मैनेजर शशिधर पिल्ले और स्कूल टीचर रक्षिता बिष्ट ने उसे प्रिंसिपल से मिलने से रोक दिया। इसी बात पर छात्रा और स्कूल टीचर रक्षिता बिष्ट के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित नीतू समुद्रे की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के मैनेजर शशिधर पिल्ले, टीचर रक्षिता बिष्ट और दो अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।


Bundelikhabar

Related posts

तेज रफ्तार बोलेरो ने दो-पहिया वाहन को रौंदा

Bundeli Khabar

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बांटे कृषि यंत्र

Bundeli Khabar

श्रावण मास में भोले की शरण मे पहुँचे प्रभारी मंत्री सकलेचा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!