20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220910 WA0035
मनोरंजन

रंगरात्रि डांडिया नाईट्स के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,
 
सुनील राणे के द्वारा रंगरात्रि डांडिया नाईट्स का भूमि पूजन कच्छी ग्राउंड बोरीवली में सम्पन्न, किंजल दवे करेंगी परफॉर्म

मुंबई। दुर्गा देवी नवरात्रि उत्सव समिति बोरीवली और सुनील राणे के द्वारा आयोजित होने वाले आगामी रंगरात्रि डांडिया नाईट्स के लिए प्रीमियम कच्छी ग्राउंड, बोरीवली पश्चिम में भूमि पूजन समारोह आयोजित गया। भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में सुनील राणे (विधायक बोरिवली), वर्षा राणे के साथ स्थानीय आयोजक उपस्थित रहे। बोरिवली पश्चिम में आयोजित होने वाले रंगरात्रि डांडिया नाईट्स में गुजरात की लोकप्रिय गायिका किंजल दवे परफॉर्म करेंगी। रंगरात्रि डांडिया नाईट्स को प्रमोट करने के लिए किंजल दवे मुंबई में कई स्थानो पर गरबा प्रेमियों से मिलकर इस आयोजन से जुड़ने के लिए सिटी टूर भी करने वाली हैं।
इस अवसर पर सुनील राणे (आयोजक रंगरात्रि डांडिया नाईट्स) ने कहा कि गरबा नाईट से मुंबईकर हमेशा उत्साह से जुड़े रहते हैं। बोरिवली में नवरात्रि का आयोजन का एक अलग ही रंग रहता हैं और इस साल रंगरात्रि डांडिया नाईट्स के रंग में किंजल दवे के गीत और संगीत का धूम भी रहेगी। रंगरात्रि डांडिया नाईट्स सिलिब्रेशन के लिए बोरिवली में गरबा प्रेमी पूरी तरह से तैयार हैं।


Bundelikhabar

Related posts

महिलाओं के सीरियल किलर ‘साइनाइड मोहन’ को पकड़ने में राजा सरफराज़ की होगी मुख्य भूमिका

Bundeli Khabar

भारत आने के लिए एली अवराम ने लगा दी अपनी पूरी जमा पूंजी, फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए दस वर्ष

Bundeli Khabar

हिट्ज म्यूजिक द्वारा रिलीज सैड सॉन्ग ‘चन्ना ऐ गल्लां’ में दीप मनी और सयानी दत्ता

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!