25.2 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220623 WA0013
मनोरंजन

हिट्ज म्यूजिक द्वारा रिलीज सैड सॉन्ग ‘चन्ना ऐ गल्लां’ में दीप मनी और सयानी दत्ता

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। सिंगर दीप मनी पेपी और फास्ट डांस ट्रैक के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब वो दर्शकों के लिए हार्टब्रेक सॉन्ग ‘चन्ना ऐ गल्लां’ लेकर सामने आए हैं। इस ट्रैक को विनोद भानुशाली के हिट्स म्यूजिक के तहत निर्मित किया गया है। वहीं इस सैड सॉन्ग में सिंगर दीम मनी के साथ सयानी दत्ता नजर आएंगी जिसे प्रीत ज़ायने ने लिखा है जबकि वीडियो का निर्देशन स्टेनली मेनिनो डी’कोस्टा ने किया है।

इस गाने की शूटिंग धनोल्टी की खूबसूरत वादियों में की गई है जो कि उत्तराखंड में बसा है। गाने में दिखाया गया कि कैसे आपका स्च्चा प्यार आपको एक गहरा हार्टब्रेक दे जाता है।

इस गाने के बारे में बात करते हुए विनोद भानुशाली कहते हैं, “हमने दीप मनी की एनर्जी और साहस को उनके डांस या अपबीट गानों में देखा है, लेकिन ‘चन्ना ऐ गल्लां’ के साथ वह अपनी आवाज और कंपोजिशन से दिल को छू जाते हैं। उनके प्रशंसक इस गाने के साथ उनका एक अलग रूप देखेंगे।
दीप मनी कहते हैं, “यह गाना वास्तव में मेरे लिए खास है क्योंकि यह बहुत ही भावपूर्ण है और मेरे पिछले गानों से एक अलग है जो बहुत पेपी थे। विनोद जी और स्टेनली के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा, जिन्होंने वीडियो के जरिए गाने की भावनाओं को खूबसूरती से निखारा। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हमारा बनाया गाना पसंद आएगा।

सयानी दत्ता कहती हैं, “गाना बहुत ही भावपूर्ण है और दीप और स्टेनली के साथ इसकी शूटिंग का एक शानदार अनुभव रहा। गाने में भावनाएं सूक्ष्म हैं फिर भी बहुत शक्तिशाली हैं।
निर्देशक स्टेनली मेनिनो डी’कोस्टा ने इस गाने को लेकर कहते हैं, “यह ट्रैक सरल भावनाओं के बारे में बताता है जो एक कॉम्प्लेक्स लव लाइफ की सच्चाई से रूबरू करवाता है। वीडियो के साथ, हमने उस गाने को जीवंत किया है जिसे दीप और टीम द्वारा खूबसूरती से बनाया गया है।
ये लेटेस्ट ट्रैक अब हिट्ज़ म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर आ गया है।​


Bundelikhabar

Related posts

‘उर्फ़ घंटा’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर शेमारूमी और बिगबैंग प्रस्तुत करेंगे

Bundeli Khabar

आईएचसीएल का मुंबई में होटल ‘जिंजर गोरेगांव’

Bundeli Khabar

मितवा टीवी नेटवर्क ने भारत के पहले सब्सक्रिप्शन फ्री ओटीटी न्यूज चैनल के लॉन्च के साथ रचा एक नया इतिहास

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!