24.4 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
images 3 11
मध्यप्रदेश

कोल्ड डे: अभी ठंड से राहत नहीं

Bundelikhabar

भोपाल/ब्यूरो
शहडोल और भोपाल संभाग के जिलों और खंडवा, खरगोन, शाजापुर, रतलाम, नीमच, गुना, रीवा, सिंगरौली, शिवपुरी, अशोकनगर जिलों में कोल्ड डे रहेगा, प्रदेश में सबसे ठंडी रात पचमढ़ी रही, जहां एक डिग्री सेंटीग्रेड तापमान रिकॉर्ड किया गया है, वहीं विदिशा में 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड, शिवपुरी 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड रायसेन 3.5 डिग्री तापमान रहा. सबसे ठंडा दिन रायसेन रहा, जहां 19 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान रहा. पचमढ़ी 20 डिग्री जबलपुर 20.2, विदिशा 20.4, रीवा 20.4 और सीधी में 20.8 डिग्री तापमान रहा।

प्रदेश के 12 जिलों में एक दिन वेरी कोल्ड डे रहेगा, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, इनमें बैतूल, इंदौर, धार, दतिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, सतना, सीधी, टीकमगढ़ और दमोह वेरी कोल्ड डे की चपेट में रहेंगे।

मध्यप्रदेश में 30 जनवरी के बाद ठंड से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है, मौसम विभाग के मुताबिक 30 जनवरी से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने लगेगी. इस बीच अभी भी प्रदेश के 19 जिले शीतलहर के साथ-साथ अति तीव्र शीत लहर की चपेट में रहेंगे और इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रीवा, उमरिया, शहडोल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, सागर, बैतूल, भोपाल, रायसेन, धार, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, नीमच और गुना जिलों में तीव्र शीत लहर चलेगी.


Bundelikhabar

Related posts

विधि विशेषज्ञों की राय के बाद पंचायत चुनाव निरस्त

Bundeli Khabar

अवैध शराब पिलाने के मामले में जबलपुर क्लब हाऊस को नोटिस

Bundeli Khabar

पाटन: नगर परिषद का मच्छरों पर प्रहार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!