23.4 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220906 WA0019
मनोरंजन

देशप्रेम की भावना के साथ फिल्म ‘मोदी जी की बेटी’ में अवनि मोदी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। जल्द ही रुपहरे पर्दे पर निर्माता और लेखक अवनि मोदी की फिल्म ‘मोदी जी की बेटी’ आ रही है। इस फिल्म में वह स्वयं मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म वर्तमान समय की राजनीति के इर्दगिर्द ही है। अवनि के साथ इस फिल्म में जाने माने एड फिल्म डायरेक्टर एडी सिंह भी इस फिल्म के निर्माता हैं और निर्देशन भी उन्होंने किया है।

वर्तमान समय में जहां अधिकांश फिल्में या तो रिमेक होती है या फिर बायोपिक या फिर पुराने कॉन्सेप्ट पर आधारित रहती है। ऐसी फिल्मों को देख देखकर दर्शक ऊब चुके हैं। अब उन्हें नवीन दृष्टिकोण या अलग सोच की कहानी पसंद आती है। ऐसे ही दृष्टिकोण और सोच वाली कहानी ‘मोदी जी की बेटी’ फिल्म को बाक़ी फिल्मों से अलग बनाती है।

‘मोदी जी की बेटी’ फिल्म एक लड़की की कहानी है जो पाकिस्तान जाकर भारत को गौरवान्वित करती है। फिल्म हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच के तनाव और सोच को दर्शाती है। भारत हमेशा ही पड़ोसी देश के दोगलेपन को बर्दाश्त करता आया है। अब वह समय आ गया है कि उसका सही प्रकार से जवाब दिया जाए ताकि वे दोबारा भारत से उलझने की हिम्मत ना करे। इस फिल्म की कहानी में गंभीरता के साथ-साथ ढेर सारी कॉमेडी भी है, फिल्म में अवनि मोदी कैसे पाकिस्तान पहुँच जाती है और वहां जाके कैसे पूरे पाकिस्तान पर भारी पड़ती है! यह दिखाया है। आतंकवाद और जिहाद जैसे जटिल मुद्दों को भी ध्यान में रखकर यह फिल्म बनायी गयी है। इसमें काफ़ी सारे ट्विस्ट और टर्न है जो फिल्म को दिलचस्प मोड़ पर ले आते है।
फ़िल्म के संवाद भी ऐसे है जो लोगों की ज़ुबान पर काफी वर्षों तक रहने वाले है। फिल्म का नाम ‘मोदी जी की बेटी’ क्यों है? यह भी बहुत जल्द दर्शकों के सामने आने वाला है। अवनि मोदी इससे पहले काफ़ी सारी तमिल और गुजराती भाषा की फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म मधुर भंडारकर निर्देशित ‘कैलेंडर गर्ल’ थी जिसमें उनके काम को काफ़ी सराहना मिली है।

इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक एडी सिंह भी पहले काफ़ी एड फ़िल्म का निर्देशन कर चुके हैं और ‘मोदी जी की बेटी’ उनकी पहली फ़ीचर फिल्म है। फिल्म का निर्माण ऐ इ क्रियेटिव्स ने किया है और इसके प्रस्तुतकर्ता ब्रांडेक्ष इंडिया है। अवनि मोदी, एडी सिंह और अर्पित गर्ग फ़िल्म के निर्माता है। फिल्म की पटकथा, कहानी और संवाद अवनी मोदी ने लिखा है। फिल्म में अवनि के साथ बेगम जान तथा टोटल धमाल फेम पितोबाश त्रिपाठी और सेक्रेड गेम्ज़, केसरी एवं टीवी सीरीयल सुमित सम्भाल लेगा के एक्टर विक्रम कोचर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। तीनों एक्टरो की जुगलबंदी इस फिल्म को मज़ेदार और धमाकेदार बनाती है।

फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर मार्क डी म्यूज़, उज़ैर और संतोख सिंह है। फिल्म के गाने को रैपर पैरी जी, उज़ैर और संतोख सिंह ने गाया है। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत वादियों में हुई है। फिल्म में नारी शक्ति की झलक के साथ देशभक्ति की भावना भी समाहित है।


Bundelikhabar

Related posts

भुषण कुमार ने गुरु रंधावा, हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार को ‘डिज़ाइनर’ के लिए लाया एक साथ 

Bundeli Khabar

‘शेर सिंह राणा’ फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ काम करेंगे सुरजीत सिंह राठौड़

Bundeli Khabar

टीवी शो ‘विद्रोही’ में अनंग देसाई और सुलगना पाणिग्रही निभाएंगे एक दमदार भूमिकाएं

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!