22 C
Madhya Pradesh
September 2, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210809 WA0016
मनोरंजन

सोनू सूद और निधि अग्रवाल के अभिनय से सजी गीत ‘साथ क्या निभाओगे’ हुआ रिलीज़

Bundelikhabar

नब्बे के दशक की यादों को ताज़ा करता है देसी म्यूज़िक फैक्ट्री का यह गाना

महाराष्ट्र / संतोष साहू
मुम्बई : अल्ताफ राजा और टोनी कक्कड़ द्वारा फिर से तैयार किए गए गीत ‘साथ क्या निभाओगे’ के पोस्टर और टीज़र को पूरे भारत के संगीत प्रेमियों ने काफी पसंद किया है। नब्बे के दशक की यादों को ताजा करते हुए यह गाना दर्शकों के समक्ष आज रिलीज़ किया गया।


फराह खान कुंदर द्वारा निर्देशित इस म्यूज़िक वीडियो में सोनू सूद और निधि अग्रवाल नज़र आ रहे हैं। पंजाब की हरियाली में फिल्माए गए इस गाने में एक प्रेमी के विलाप को दर्शाया गया है। सोनू सूद इस म्यूज़िक वीडियो में एक ऐसे किसान का किरदार निभाते हुए नज़र आते हैं जो बाद में पुलिस अफसर बन जाता है। इस म्यूज़िक वीडियो में एक देसी प्रेम कहानी दर्शायी गई है।
निर्देशक फराह खान कुंदर कहती हैं कि अल्ताफ राजा और टोनी कक्कड़ को ढेर सारी शुभकामनाएं जिन्होंने इस यादगार गाने को फिर से क्रिएट किया, जो संयोग से मेरा पहला गाना है। यह देसी प्रेम कहानी पर आधारित है। ‘साथ क्या निभाओगे’ गाने में एक देसी टच है जो गाने को और भी प्यारा बनाता है। मुझे बेहद खुशी है कि यह गाना आज रिलीज़ हो गया है और मुझे लगता है इस गाने में चार्टबस्टर हिट होने की क्षमता है।


सोनू सूद कहते हैं कि ‘साथ क्या निभाओगे’ की शूटिंग के अनुभव ने मेरी कई यादों को ताज़ा कर दी हैं, फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में फराह के साथ काम करने से लेकर नब्बे के दशक में अल्ताफ राजा के ओरिजिनल गानों को रेडियो पर सुनने तक, इतना ही नहीं पंजाब में की गई इस गाने की शूटिंग ने मुझे घर की याद दिला दी। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारी मेहनत रंग लायेगी और ऑडियंस इस गाने का भरपूर आनंद उठाएंगे।
देसी म्यूजिक फैक्ट्री के अध्यक्ष और एमडी अंशुल गर्ग ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि हम श्रोताओं के समक्ष ‘साथ क्या निभाओगे’ गाना पेश कर रहे हैं। गाने के प्रति लोगों के उत्साह को देखकर हमें बेहद खुशी हो रही है। हमारा लेबल एक सार्थक अनुभव पेश करने की कोशिश कर रहा है और इस गाने के रिलीज के साथ, हमारे इस लक्ष्य को आगे ले जाते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।


Bundelikhabar

Related posts

अभिनेत्री गौहर खान ने डॉ. उमैरा का एक प्रीमियम स्किनकेयर उत्पाद ‘क्वींस लिफ्ट’ किया लॉन्च

Bundeli Khabar

अमीषा पटेल, चंकी पांडेय, डॉ साहिल कादरी, रिमी सेन और अदिती गोवित्रिकर ने लॉन्च किया बिटिका ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी

Bundeli Khabar

दंगल टीवी के आगामी शो ‘शुभ शगुन’ में नव्या के बर्थडे सेलेब्रेशन के दौरान बड़ा ट्विस्ट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!