29.3 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220905 WA0009
मध्यप्रदेश

बिजावर:15 सालों में भी नहीं बन सका धरमपुरा का उप स्वास्थ्य केंद्र भवन

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

बिजावर/अरबिंद अग्रवाल

क्षेत्र में कई सरकारी इमारतें सालों से अधूरी पड़ी है । जिसके चलते शासन के लाखों रुपए खर्च होने के बाबजूद उन भवनों का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत धरमपुरा में निर्मित होने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र पिछले डेढ़ दशक से अधूरा पड़ा है। ग्राम के सचिन दुबे ने बताया कि लगभग 15 साल पहले यहां उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण स्वीकृत हुआ था । उस समय इसका कार्य आरंभ करवाया गया। इसकी कार्य एजेंसी आरईएस रही। लेकिन तत्कालीन अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदार की मिलीभगत से उक्त निर्माण पूरा नहीं है। सचिन दुबे का आरोप है कि ततसमय इस मामले में अधिकांश राशि निकाले जाने की आशंका है। तंत्र की इस लापरवाही के चलते धरमपुरा गांव में आज तक उप स्वास्थ्य केंद्र भवन नहीं बन पाया है । इस संबंध में आरईएस एसडीओ एस के त्रिपाठी ने बताया कि मामला अभी ही मेरी जानकारी में आया है। जल्दी ही इंजीनियर को भेज कर मौके की स्थिति दिखवाते हैं । साथ ही फाइल निकालकर इस मामले में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जावेगी।


Bundelikhabar

Related posts

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

Bundeli Khabar

संकुल स्तर पर आज होगा वेक्सीनेसन

Bundeli Khabar

बिना मास्क कोरोना कर्फ्यू का उलंघन करने वालो को भेजा गया अस्थाई जेल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!