23.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220824 WA0010
मनोरंजन

विक्रम वेधा में एक इंटेंस कॉप के रूप में दिखेंगे सैफ अली खान

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। सैफ अली खान हमेशा अपने किरादरों में खुद को पूरी तरह से ढाल लेते हैं फिर चाहे वो जवानी जानेमन का जैज हो या तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर से जनरल उदयभान राठौड़ हो। ऐसे में सभी की निगाहें सैफ की अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा पर टिकी थी जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में सैफ एक दमदार और ईमानदार इंटेंस कॉप की भूमिका निभा रहे हैं।
बता दें, विक्रम वेधा में सैफ अली खान के साथ ऋतिक रोशन नजर आएंगे। हाल में सामने आया इस फिल्म का टीजर बेहद दिलचस्प और धमाकेदार है। कह सकते है कि इसमें सैफ ने विक्रम के रूप में अपनी एक और बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। ट्रेलर में सेफ की चिसेल्ड बॉडी से लेकर हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और विक्रम के अग्रेशन तक को बाखूबी दर्शाया गया है। यानी सैफ पूरे फॉर्म में है।

वैसे सैफ जिस तरह के प्रोजेक्ट्स चुन रहें है उसकी भी काफी सरहाना की जा रही हैं। सैफ ने ओटीटी स्पेस में अपनी एक खास जगह बना ली है। सैफ की कल्ट हिट्स सेक्रेड गेम्स और तांडव के साथ बाजार और शेफ में उन्होंने अपने रोल्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया हैं।

अब विक्रम वेधा में सैफ अली खान अपनी पॉवर पैक्ड परफॉर्मेंस से सभी को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म चोर और पुलिस की एक क्लासिक क्राइम थ्रिलर है जो कमर्शियल स्पेस में अपनी वापसी कर रही है। फिल्म के टीजर की यूएसपी सैफ और ऋतिक के बीच की केमिस्ट्री हैं, जिन्होंने पिछली बार फिल्म ‘ना तुम जानो ना हम’ में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। विक्रम वेधा दोनों को एक साथ एक अलग तरह से हाइलाइट करती है और इसका टीजर दोनों ही स्टार्स की दमदार परफॉर्मेंस की शादनार कहानी बयां कर रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए श्रेयस तलपड़े की ‘कौन प्रवीण तांबे’ नामांकित

Bundeli Khabar

धैर्य के साथ मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है : पूजा दीक्षित

Bundeli Khabar

डॉ. मुकेश बत्रा की किताब ‘होमियोपैथीः सिंपल रेमेडीज़ फॉर ऑल एजेस’ का लोकार्पण, गुलशन ग्रोवर की उपस्थिति

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!