24.9 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221210 WA0005
मनोरंजन

फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए श्रेयस तलपड़े की ‘कौन प्रवीण तांबे’ नामांकित

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुम्बई। श्रेयस तलपड़े उम्दा अभिनय करते हैं और एक कलाकार के रूप में अपनी अभिनय क्षमता का परिचय देते हैं। उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों से भी बहुत प्यार मिला है एवं सराहना प्राप्त हुई है और अब इस फिल्म को फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
निर्देशक जयाप्रद देसाई द्वारा निर्देशित ‘कौन प्रवीण तांबे’ अपने क्रिकेट, पेशे और निजी जीवन को संतुलित करने के पात्र के संघर्ष को चित्रित करता है। कौन प्रवीण तांबे एक ऐसे क्रिकेटर के जीवन का बारे में बताता है, जिसे कभी भी अपनी पहचान बनाने का मौका नहीं दिया गया था लेकिन वह उसको मिले एक अवसर का इस्तेमाल करके शानदार ऑन-फील्ड प्रदर्शन के साथ अपने सभी आलोचकों को का मुंह बंद कर देते है।
श्रेयस तलपड़े, जो अपने पूरे सफर और करियर में नॉनस्टॉप एंटरटेनर रहे हैं, उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। अब, वह फिलहाल में अपनी चल रही तीन फिल्में इमरजेंसी, कर्तम भुक्तम और सिंगल सलमा की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा अभी उनकी एक वेबसिरिज ‘मांझी तुझे रेशमागांठ’ की भी शूटिंग चल रही है।
अपने उत्साह को साझा करते हुए, अभिनेता कहते हैं, “आपने जो प्यार बरसाया है उससे हम अभिभूत हैं कौन प्रवीण तांबे को अब फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। कृपया हमें वोट दें और हम पर अपना प्यार बरसायें। धन्यवाद!”


Bundelikhabar

Related posts

अमृता राव यांना एम एफ हुसेन यांच्या 106 व्या जयंतीनिमित्त त्यांनी दिलेली विशेष भेट आठवली

Bundeli Khabar

सच हुआ अमित सर्राफ का ख्वाब

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों सम्मानित हुए शांतनु भामरे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!