26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220824 WA0009
महाराष्ट्र

फिल्मबन्धु के दिनेश सहगल को मिला ‘भारत सम्मान’

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत फिल्मों को अनुदान मिलने वाले उपक्रम फिल्म बन्धु के डिप्टी डायरेक्टर दिनेश सहगल को पिछले दिनों दिल्ली के अशोक होटल में “भारत सम्मान” से सम्मानित किया गया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सब्सिडी के माध्यम से फ़िल्म इंडस्ट्री को मजबूती प्रदान करने, उत्तरप्रदेश की कला, संस्कृति और ख़ूबसूरती को फ़िल्मों के माध्यम से दुनिया में पहचान दिलाने में दिनेश सहगल की अहम भूमिका है।

दिनेश सहगल के अलावा फ़िल्म अभिनेत्री एवं गायिका सलमा आगा, पद्मभूषण गायक उदित नारायण, संगीतकार अनु मलिक, गायिका कल्पना पटवारी सहित वरिष्ठ लोकसभा सांसद अजय निषाद, मुकेश राजपूत, सुनीता दुग्गल, दिल्ली के स्पेशल पुलिस कमिश्नर रॉबिन हिबू आदि हस्तियों को भी भारत सम्मान से सम्मानित किया गया। बुद्धांजलि रिसर्च फ़ाउंडेशन चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले मौजूद रहे। आयोजक कैलाश मासूम ने सम्मानित हुए सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया।


Bundelikhabar

Related posts

कुर्ला रेल्वे पोलीसची मोठी कामगिरी,७२ तासात आरोपी जेरबंद

Bundeli Khabar

भाजपा विधायक सुनील राणे ने जारी किया विकास कार्यों की द्विवार्षिक लेखा जोखा    

Bundeli Khabar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय पात्र की नई रसोई का किया उद्घाटन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!