*18 अगस्त, गुरुवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रात 09.21 से रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। बहुत से लोग इसी दिन जन्माष्टमी पर्व मनाएंगे।सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.35 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। गुरुवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। साथ ही इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे।राहुकाल दोपहर 02:06 से 03:42 तक रहेगा।आज ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा मीन में, सूर्य सिंह राशि में, शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में होने से आज वृष राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मिथुन राशि वालों को सितारों का साथ और अच्छी खबर मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों के लिए सफलता वाला दिन रहेगा। धनु राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनकम सोर्स भी बढ़ेंगे।मकर राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है। कुंभ राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इनके अलावा आज मेष राशि वालों को जल्दबाजी की वजह से नुकसान होने की आशंका है। साथ ही सिंह राशि वालों की नौकरी में भी उलझनें आ सकती है। अन्य राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक ही रहेगा।*
*12 राशियों का फल*
*मेष* – पॉजिटिव- निजी कामों के साथ परिवार ओर रिश्तों के लिए भी समय निकाल लेंगे। समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्णय रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका हल मिल सकता है।
नेगेटिव- किसी वजह से कुछ व्यवधान और समस्याएं भी बनी रहेगी। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने पर तनाव हावी ना होने दें। समय अनुसार धीरे धीरे गतिविधियां सामान्य हो जाएंगी। व्यवसाय- कोई भी व्यवसायिक निर्णय लेते समय उचित सोच-विचार अवश्य करें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य नुकसानदायक रह सकता है। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। ऑफिशल कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। लव- दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। ध्यान रखें कि घर की व्यवस्था पर इन बातों का असर ना पड़े। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
*वृष* – पॉजिटिव- कुछ खास लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा तथा विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श भी होगा। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। ऑनलाइन शॉपिंग का भी आनंद लेंगे। नेगेटिव- कहीं मनमुटाव होने से या मन परेशान रहने से ध्यान अपने कार्यों पर नहीं लगेगा। ध्यान रखें कि, जरा सी लापरवाही के परिणाम कष्टकारी हो सकते हैं। निवेश संबंधी कार्यों को स्थगित रखना उचित रहेगा। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति और सावधानी रखना जरूरी है। कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकते हैं। कमीशन तथा बीमा संबंधी कार्यों में कोई विशेष उपलब्धि मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। लव- अपने हर गतिविधि जीवनसाथी तथा परिवारजनों से शेयर करने से उचित समाधान मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग में जाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। अत्यधिक तनाव और मेहनत का स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7
*मिथुन* पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम बनी हुई है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी तथा महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श भी रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। नेगेटिव- आलस ना करें तथा भविष्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में ध्यान दें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान में हावी ना होने दें। इसकी वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के उचित प्रदर्शन से उनके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय- व्यवसाय में आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन होंगे साथ ही कड़ी मेहनत की भी जरूरत है। हालांकि अधिकतम गतिविधियां बेहतरीन तरीके से संपन्न भी हो जाएंगे। स्थानांतरण के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। लव- पति-पत्नी के उचित सामंजस्य की वजह से विवाहित जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- जुकाम, खांसी जैसी मौसमी परेशानी से बचने के लिए आयुर्वेद अपनाएं। तथा संयमित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
*कर्क* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त करने के लिए समय अनुकूल है। घर में भी उचित व सकारात्मक वातावरण व्याप्त रहेगा। आप अपनी जीवनशैली को और अधिक प्रभावशाली बनाने का प्रयास करेंगे। कहीं रुके हुए या फंसे हुए पैसे की भी वापसी संभव है। नेगेटिव- समय की कीमत पहचानें, उचित समय पर काम ना करने से नुकसान आपको ही होगा। किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसका नकारात्मक असर रिश्तो पर भी पड़ेगा। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में रूके मामले निपटाने के लिए अनुकूल समय है। बेहतरीन व्यवसाय की योजनाएं भी बनेंगे। साझेदारी संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। ऑफिस मैं राजनीति जैसा माहौल रहेगा। लव- घर तथा व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। तथा प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रहेगी। स्वास्थ्य- मौसम के विपरीत खानपान की वजह से गले में इंफेक्शन हो सकता है। स्वास्थ के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
*सिंह* – पॉजिटिव- कोई बंटवारेक संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसका निपटारा आपसी सहमति अथवा किसी मध्यस्थता से हल करने के उचित समय है। पिछले कुछ समय से कोई रुका हुआ काम भी अल्प प्रयास से ही पूरा हो सकता है। नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चों और गुस्से पर काबू रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है, वरना लापरवाही का परिणाम अच्छा नहीं होगा। व्यवसाय- इस वक्त कामकाज पर गंभीरता और संजीदगी से ध्यान देने की जरूरत है। कोई ऑर्डर भी कैंसिल हो सकता है। नौकरी संबंधित किसी प्रकार की उलझन उत्पन्न होंगी। इसलिए व्यर्थ ही किसी से ना उलझे और अपने काम पर ही ध्यान रखें। लव- परिवार जनों के बीच सुखद संबंध रहेंगे। परंतु प्रेम संबंधों के उजागर होने से पारिवारिक नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। इस वजह से आपका इम्यून सिस्टम भी डिस्टर्ब हो सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
*कन्या* – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। घर की देखरेख तथा जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में परिवारजनों के साथ शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- कुछ अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं। अनजान लोगों के साथ एक निश्चित दूरी बनाकर रखें और ना ही उनका हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर होने दें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना नुकसानदेह हो सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर स्टाफ तथा सहयोगियों के बीच कुछ समस्याएं उठ सकती हैं। इन्हें तुरंत ही सुलझाने की कोशिश करें। वरना इसका असर बिजनेस पर पड़ सकता है। व्यवसाय में कुछ कठोर और महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। लव- वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने कैरियर के साथ नुकसान ना करें। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्य के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है, अन्यथा इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
*तुला* – पॉजिटिव- आज लिया गया कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा। इसलिए समय व्यर्थ करने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव का समाधान मिलने से भी राहत मिलेगी। नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं को सुलझाने तथा उनका सहयोग करने के लिए कुछ समय अवश्य निकालें, इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें, गुस्से की वजह से स्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। व्यवसाय- प्रॉपर्टी या कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज हल हो सकता है। कागजात तथा दस्तावेज की उचित जांच-पड़ताल जरूर कर लें। इसमें आप अपने काम में बदलाव संबंधी जो योजना बनाई है, वह आपके लिए सफलता दायक रहेगी। लव- घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। तथा आपसी मेलजोल से दिन भर के तनाव व थकान से भी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जांच करते रहें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज सफलता दायक समय है। अपनी किसी पुरानी गलती से सीख लेकर आप और अधिक बेहतरीन तरीके से विचार कर पाएंगे। घर के नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी योजना को कार्य रूप देने का उचित समय है। नेगेटिव- व्यर्थ के कार्यों में समय देने से कुछ खास कार्य रुक सकते हैं। कभी-कभी किसी काम में मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से उदासी रहेगी। परंतु फिक्र ना करें जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा। बजट का ध्यान रखकर ही खर्चे करना उचित रहेगा। व्यवसाय- किसी नए बिजनेस को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। हालांकि अभी सफलता ज्यादा नहीं मिलेगी लेकिन आने वाले दिनों में इसके अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। ऑफिस के काम से किसी टूर पर भी जाना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई उचित रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- सर्वाइकल तथा कंधों का दर्द बढ़ने से परेशान रहेंगे। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9
*धनु* – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा। जिससे आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना तथा उनका आदर-मान करना आपको आत्मिक सुकून देगा। नेगेटिव- किसी संबंधी अथवा मित्र की मदद करनी पड़ सकती है जिससे आप अपने काम पर समय नहीं दे पाएंगे। तथा कुछ कार्य अधूरे भी रह सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती हैं। व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए उचित समय है। आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। नौकरी में परिस्थितियां आपके पक्ष में है, सिर्फ अपने सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से मेल मिलाप रखना आपकी मानहानि का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव तथा दर्द की समस्या की वजह से परेशान रहेंगे। व्यायाम करें तथा आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करना उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
*मकर* – पॉजिटिव- इनकम के लिहाज से आज का दिन श्रेष्ठ है। घर अथवा ऑफिस में सुधार संबंधी कार्य करते समय वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। नेगेटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें ठीक से निभाने में आप दिक्कत महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि अपनी जिम्मेदारियों को अन्य लोगों के साथ बांटना सीखें। इसकी वजह से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखे तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। अवश्य ही आपको अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा तथा सहयोगियों के साथ संबंध भी उत्तम रहेंगे। लव- जीवनसाथी तथा पारिवारिक लोगों का सहयोग आपके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा। घर में शांतिपूर्ण और सुकून भरा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य- गैस, बदहजमी आदि की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी की स्थिति रहेगी। समय अनुसार अपना इलाज लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
*कुंभ* – पॉजिटिव- भाग्य आपके पक्ष में है, दिक्कतें आने के बावजूद आप अपना मनोबल बनाए रखेंगे तथा कार्यों को आसानी से निपटाने में सक्षम भी रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही कोई नकारात्मक परिस्थिति आज किसी मित्र की सहायता से संभल जाएगी। नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अपने बजट को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सीमित और संतुलित रखें। अगर भूमि अथवा वाहन के लिए ऋण लेने का प्रोग्राम बन रहा है, तो अपनी क्षमता से अधिक ना लें। व्यवसाय- व्यवसाय में बनते कामों में कुछ न कुछ दिक्कतें भी आएंगी। किसी अनुभवी इंसान की सलाह व मार्गदर्शन लेना जरूरी है। शेयर बाजार तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी बरतें। विस्तार संबंधी किसी योजना पर निवेश करना फायदेमंद रहेगा। लव- बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने वैवाहिक जीवन पर ना पड़ने दें। हालांकि थोड़ी सी सूझबूझ द्वारा अपने संबंधों को खराब होने से बचा सकते हैं। स्वास्थ्य- व्यसन, तनाव आदि जैसी स्थिति से दूर रहे। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की लापरवाही नुकसानदेह हो सकती हैं। व्यसन और तनाव जैसी स्थिति से दूर रहें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8
*मीन* – पॉजिटिव- किसी धार्मिक संस्था में कुछ समय व्यतीत करना और सहयोग करना आपको मानसिक सुकून देगा। और आप ऊर्जावान होकर अपने कार्यों पर ध्यान भी दे पाएंगे। साथ ही आपके मान-सम्मान तथा आत्मिक उन्नति में भी वृद्धि होगी।
नेगेटिव- लापरवाही और आलस को अपनी दिनचर्या में स्थान ना दें। छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बनेगी। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में सहयोगी और कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग व्यवसायिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाएगा। नौकरी मैं सहयोगियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़े। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मानसिक सुकून मिलेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने से आप जल्दी स्वस्थ भी हो जाएंगे। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

