34.4 C
Madhya Pradesh
April 28, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने का अनुकूल समय आ गया है। पूरे मनोयोग से प्रयासरत रहे। धार्मिक व आध्यात्मिक से जुड़े कार्यों के प्रति आपका रुझान मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से आप अपने कार्यों को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। नेगेटिव- किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे की बर्बादी ही है। बेहतर होगा कि यथास्थिति पर ही ध्यान दें। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। अपनी ईगो व गुस्से पर नियंत्रण अवश्य रखें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है। मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। फायदेमंद समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति अभी जैसी परिस्थितियां चल रही हैं, उन्हें स्वीकार करें। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। अपने लव पार्टनर को मैरिज के लिए प्रपोज करने का उचित समय है। स्वास्थ्य- खांसी व जुकाम जैसी समस्या रह सकती है। लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- घर में कुछ ना कुछ सुखद हलचल रहेगी। मौज मस्ती के साथ निर्धारित लक्ष्य पर जरूर ध्यान रखें। संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव- ध्यान रखिए कि जरा सी लापरवाही और आलस की वजह से आपके कुछ कार्य अधूरे भी रह सकते हैं।आर्थिक निवेश संबंधी मामलों मैं कोई भी निर्णय बहुत ध्यान पूर्वक ले। गैर कानूनी कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना ले अन्यथा आप फस सकते हैं। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह का परिवर्तन करना अभी लाभदायक नहीं है वर्तमान में जैसे चल रहा है, उसी में ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति समर्पित रहे जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को मर्यादित बना कर रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य- गैस व बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। खानपान रोज दिनचर्या को सीमित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- घर के रखरखाव और सुख-सुविधा संबंधी चीजों में खरीदारी करने की योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से ऊर्जा और प्रफुलता महसूस होगी। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श होगा। नेगेटिव- कोई भी विषम परिस्थिति बनने पर अपने स्वभाव में सहजता व सौम्यता बनाकर रखना आवश्यक है। आवेश में आने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। साथ ही अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय ज्यादा मेहनत और प्रयासों की जरूरत है। दूसरों पर अधिक विश्वास करने की अपेक्षा अपने निर्णय को प्राथमिकता दें व सर्वोपरि रखें। आज फायदे के सोर्स में कमी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम के वजह से एक्स्ट्रा समय देना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के मध्य किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी समस्या से बचने के लिए एक्सरसाइज करें तथा गरिष्ठ व भारी खाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आप उचित योगदान देंगे। इसकी वजह से आपके लाभदायक संपर्क सूत्र भी बढ़ेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित रहेंगे। नेगेटिव- पारिवारिक सदस्यों के बीच घर की किसी समस्या को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बनने की आशंका है। अपने स्वभाव में अहम की भावना ना उपजने दें। इसकी वजह से कुछ बनते काम बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान दें। नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक नहीं है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। इससे संबंधित उचित बजट बनाना भी जरूरी है। लव- परिवारिक वातावरण सुखमय बनाए रखने के लिए टी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना होगा। बेहतर होगा कि परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम बनाए। स्वास्थ्य- गैस व अफारा की वजह से पेट खराब हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- समय सुकून और शांति से परिपूर्ण व्यतीत होगा। आर्थिक गतिविधियों संबंधी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी। आज अधिकतर काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी अपना समय व्यतीत करेंगे।
नेगेटिव- कुछ ना कुछ छोटी-छोटी समस्याएं भी रहेंगी। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थियों को अपने कैरियर संबंधी विषयों के चुनाव को लेकर को लेकर मार्गदर्शन की आवश्यकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेगी। परिवारिक लोगों तथा मित्रों का पूर्ण सहयोग आप को कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायक रहेगा। लाभ के स्त्रोतों में भी इजाफा होगा। सरकारी सेवारत लोगो को गैरकानूनी कार्याे से दूर रहने जरूरी है।
लव- घर व्यवसाय के बीच आपका उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- वाहन से या गिरकर चोट लगने की संभावना लग रही है। अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर लाभदायक है। इनका भरपूर सम्मान व सहयोग करें। आपका व्यक्तित्व और स्वभाव आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा और लोग आप से प्रभावित रहेंगे।युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति पूर्ण रुप से ध्यान केंद्रित रखेंगे। नेगेटिव- घर के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। क्योंकि इसकी वजह से पारिवारिक सदस्य कुछ और असहज महसूस कर सकते हैं। आज किसी भी प्रकार का कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। बेहतर होगा कि इस समय वर्तमान परिस्थितियों पर ही ध्यान दें। व्यवसाय- नए काम की शुरुआत के लिए दिन उत्तम नहीं है। वर्तमान कार्य में अपना ध्यान केंद्रित रखें। अपनी कार्यप्रणाली को गुप्त रखना आवश्यक है, क्योंकि कोई आपकी गतिविधियों का फायदा उठा सकता है। हालांकि आय की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कुछ मतभेद रह सकते हैं। आपस में बैठकर ही सुलझाने में ही समझदारी है। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से कार्य क्षमता में कमी आ सकती है। इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- घर में शांति भरा माहौल रहेगा। तथा अनुशासन बनाकर रखने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का साथ व सहयोग सामाजिक रुप से आप की छवि को और अधिक निखरेगा। नेगेटिव- बच्चों पर बहुत अधिक अंकुश लगाने की बजाय उन्हें समझने का प्रयास करें तथा सहयोगात्मक व्यवहार रखें। दोस्तों के साथ घूमने फिरने में समय व्यर्थ ना करके अपने घर परिवार पर अधिक ध्यान दें। अगर उधार लेने की स्थिति बन रही है, तो अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। व्यवसाय- किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आपके लिए कार्य क्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। इस समय व्यवसाय संबंधी कोई भी लिया गया निर्णय बेहतर रहेगा। लव- किसी भी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से घर में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की दिक्कत ना होने दें। स्वास्थ्य- थकान और अनिद्रा के वजह से कमजोरी महसूस होगी। जिसका प्रभाव आपके कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- व्यक्तिगत गतिविधियों में ही दिन का अधिकतर समय सुखद व्यतीत हो जाएगा। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही कहीं से रुकी हुई पेमेंट आने की वजह से खुशी में और अधिक इजाफा होगा। नेगेटिव- घर में चल रही किसी भी समस्या का समाधान में गुस्से से नहीं बल्कि संयमित और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। इससे परिस्थितियां काफी हद तक कंट्रोल हो जाएंगी। ध्यान रखें कि घर के बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान बना रहे। व्यवसाय- व्यवसायिक पार्टियों के साथ पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। क्योंकि छोटी सी लापरवाही अथवा गलती आपको बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती है। कहीं सिग्नेचर करने से पहले पेपर्स की अच्छी तरह से जांच पड़ताल अवश्य करें। लव- पति-पत्नी के बीच मस्ती भरी नोकझोंक रहेगी। युवा प्रेम संबंधों में स्वीकृति मिलने से तनाव मुक्त हो जाएंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति का अपनी राशि में विराजमान होने से आपके अंदर मनोबल और आत्मविश्वास की भरपूर वृद्धि हुई है। तथा सामाजिक रूप से भी सम्मान और प्रतिष्ठा बड़ी है। अपनी इन उपलब्धियों को कायम रखने के लिए अपने स्वभाव में सौम्यता व आदर्शवादिता बनाकर रखना आवश्यक है। नेगेटिव- रूपए-पैसे संबंधी मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। परंतु यह तात्कालिक है इसलिए ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी अपना मनोबल बनाकर रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी आपके लिए लाभदायक साबित होगा। व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से समय सामान्य रहेगा। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय मैं पारदर्शिता आवश्यक रखें। जरा सी असावधानी आपसी संबंधों में अलगाव ला सकती है। सहयोगी और कर्मचारियों के सुझाव को भी प्राथमिकता अवश्य दें। लव- पारिवारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व मधुमेह से प्रभावित लोग अपना ध्यान रखें। तथा अपनी जांच आदि भी करवा ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय मेहनत कर रहे थे, आज उसका उचित परिणाम हासिल हो सकता है। इसलिए आशावादी बने रहे। सिर्फ अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की वजह उसका हल ढूंढे तथा कार्य करने की नीति में बदलाव लाएं। कभी-कभी ऐसा प्रतीत होगा कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। धैर्य रखें। घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कमी ना आने दे। व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था को लेकर जो दिक्कतें चल रही थी, अब उसमें सुधार आना शुरू होगा। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। सफलता निश्चित है। लव- अपने किसी भी कार्य में जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। इससे आपका मनोबल पड़ेगा तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- गर्मी और पसीने की वजह से एलर्जी और घबराहट रहेगी। गर्मी से अपना बचाव करें, भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- घर और व्यवसाय दोनों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है। जोकि लाभदायक साबित होगी। आज कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें। इसका आपके व्यक्तित्व व स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नेगेटिव- समय अनुसार खुद को भी बदलना जरूरी है। इस समय आपके अंदर दो कमियां उपज रही हैं, एक गुस्सा और दूसरा जिद्दी स्वभाव। इनकी वजह से आपके बनते कामों में रुकावटें आ सकती है। हालांकि पारिवारिक सदस्य आपकी इन कमियों को नजरअंदाज करेंगे। व्यवसाय- बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि ग्रह-गोचर आपके लिए बहुत अच्छी स्थितियां बना रहे हैं। अचानक से कोई खर्चे भी आ सकते हैं। और उन पर काबू पाना भी मुश्किल होगा। और जरा सी असावधानी नुकसान का कारण भी बन सकती है। लव- अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद का आपका घर परिवार के प्रति समर्पण घर में सुख-शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- समय की गति पहचाने और भाग्य की बजाय काम पर भरोसा ज्यादा रखें। कर्म से ही भाग्य का निर्माण होगा। आपकी योग्यता व कार्य क्षमता आपके लिए नई उपलब्धियां तैयार करेगी। रिश्तेदार व दोस्तों के साथ भी संबंध और अधिक मजबूत होंगे। नेगेटिव- इस समय नकारात्मक वातावरण की वजह से इस बात के लिए तनाव लेना उचित नहीं है। समस्या का समाधान निकालने के लिए अनुभवी व्यक्तियों के साथ विचार विमर्श करें। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु साथ ही आय के साधन भी बने रहेंगे। व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत के बावजूद उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। परंतु हिम्मत ना हारे और व्यवसायिक गतिविधियों में कार्यप्रणाली पर कुछ बदलाव लाने संबंधी योजनाएं बनाएं। अपने व्यवसाय के संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। लव- अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात आप को सुकून देगी। स्वास्थ्य- कभी-कभी मनोबल में कमी व निराशा महसूस होगी। कुछ समय प्रकृति के समीप व्यतीत करें। और मेडिटेशन का भी सहारा ले। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Related posts

कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफ़ल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!