39.8 C
Madhya Pradesh
May 19, 2024
Bundeli Khabar
Home » कैसा रहेगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

कैसा रहेगा आपका दिन: आज का राशिफल

19 जनवरी, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र आयुष्मान योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। मिथुन राशि वाले लोगों की जॉब और बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्नति के रास्ते खुलेंगे। मकर राशि वालों की तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही मीन राशि वाले लोगों के बिजनेस में सुधार होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। वहीं, आज अश्लेषा नक्षत्र में चंद्रमा होने से राक्षस नाम का अशुभ योग भी बनेगा। इस कारण कुंभ राशि वाले लोग नया काम शुरू न करें। नौकरीपेशा लोगों से दस्तावेजों में गलती हो सकती है। सावधान रहना होगा। इनके अलावा वृष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव– समय बहुत ही अनुकूल है। पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दे आपके अंदर रिस्क लेने की प्रवृत्ति आप को फायदा ही देगी।बच्चों को भी उपलब्धि मिलने की उचित संभावना है।
नेगेटिव- दूसरों की बातों में आकर अपनी योजनाओं में फेरबदल करना नुकसानदायक रह सकता है।बेहतर होगा कि ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखें। कोई अशुभ सूचना मिलने से मन में नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में उचित व्यवस्था रखें। इससे प्रोडक्शन और आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। साझेदारी के बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है।
लव- घर परिवार में सुकून और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य कराएं। और खुश रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव– व्यस्तता के बावजूद अपने संबंधियों और मित्रों के साथ संपर्क में रहना आपसी संबंधों में नज़दीकियां लाएगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा व आशीर्वाद से आप आत्मिक सुकून और खुशी महसूस करेंगे। कोई उपलब्धि मिलने के भी योग हैं।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करना तनावपूर्ण रह सकता है। बेहतर होगा कि अपना यह निर्णय आज स्थगित रखें। संतान की किसी समस्या को लेकर कुछ परेशानी रह सकती है। परंतु धैर्य और शांति से समस्या का समाधान निकालें।
व्यवसाय- व्यवसाय आप फाइनेंस संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय बहुत ही सावधानी की जरूरत है। जरा सी गलती या चूक से नुकसान हो सकता है। हालांकि आप अपने कार्य क्षमता द्वारा परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। ऑफिस में अकाउंट से संबंधी कार्य सावधानीपूर्वक करें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में भी मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव– व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में उचित व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में आपके प्रयास सफल रहेंगे। कुल मिलाकर यह समय लाभदायक परिस्थितियां बनाने वाला है।
नेगेटिव- किसी भी तरह के गैरकानूनी गतिविधियों में रुचि ना लें। दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां और रुकावटें आएंगी, परंतु दोपहर बाद परिस्थितियां संभल भी जाएंगे इसलिए तनाव ना ले। अपनी छवि को साफ सुथरा बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपने अपनी कार्यप्रणाली में जो परिवर्तन किए हैं आपको उसके अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। संपर्क सूत्रों द्वारा नए अनुबंध प्राप्त होंगे। ऑफिस मैं सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। युवा वर्ग डेटिंग का भरपूर आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव– किसी पारिवारिक सदस्य की खास उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन तथा परामर्श द्वारा आपके सारे काम सुचारू रूप से संपन्न होंगे। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को ज्यादा तूल ना दें और ना ही उनका असर संबंधों पर पढ़ने दे।आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपकी समस्या का कारण बन सकता है। फालतू बातों पर ध्यान ना दे कर अपने काम पर ही एकाग्र रहे।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से बिजनेस में ध्यान देना मुश्किल होगा। कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से गतिविधियों को सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वरना उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती हैं।
लव- परिवार में सभी सदस्यों का एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी। तथा मिलजुल कर कार्य करने से आपसी प्यार भी बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है। इस समय चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव– व्यवस्थित दिनचर्या से सभी काम समय से पूरे होते जाएंगे। आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी के साथ मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आपकी उन्नति का भी कोई महत्वपूर्ण रास्ता खुल सकता है।
नेगेटिव- व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक व्यस्तता की वजह से आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जिसकी वजह से पारिवारिक सदस्यों की नाराजगी सहन करने पड़ सकती हैं। अपने गुस्से और अहम को भी नियंत्रण में रखें।
व्यवसाय- मीडिया और कलात्मक बिजनेस संबंधित लोगों के लिए उपलब्धि वाला दिन है। अपनी कार्यशैली में किए गए बदलाव आपको भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे। अपनी महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा फाइलें बहुत अधिक संभाल कर रखें।
लव- प्रेम संबंधों के प्रति अधिक संवेदनशील रहे, क्योंकि कुछ लोग आपके बीच मतभेद उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे।
स्वास्थ्य- गैस तथा अपच की की समस्या बढ़ेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन व तनाव ना रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव– किसी खास काम को करने का मन है, तो उसे करने का अनुकूल समय है। प्रकृति आपका साथ दे रही है। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा तथा भावनात्मक रूप से आप बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- पड़ोसी अथवा मित्र के साथ मनमुटाव की स्थिति बन रही है अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें तथा समय के अनुसार स्वयं को भी ढालने का प्रयास करें। आय से अधिक खर्चे होने की वजह से कुछ चिंताजनक स्थिति भी रहेगी।
व्यवसाय- अपने बिजनेस में बाहरी लोगों का असर न पढ़ने दें। अपने कामों को पूरा करने की कोशिश करें। अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। लेकिन अपनी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर करना आपके लिए ही नुकसानदायक रह सकता है।
लव- जीवन साथी का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति प्रीति और स्नेह की भावना रहेगी।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी जुकाम से अपना बचाव रखें। आयुर्वेद का अधिक से अधिक उपयोग करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव– आज घर की सुख सुविधाओं संबंधी खरीदारी में समय व्यतीत होगा। कोई प्रॉपर्टी संबंधी मसला हल होने की संभावना है। इसलिए प्रयासरत रहे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव- किसी अपरिचित के मुश्किल समय में उसकी मदद करनी पड़ सकती है। परंतु साथ ही यह ध्यान रखें कि आपके कार्यों में व्यवधान ना आए।भाइयों के साथ कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, परंतु थोड़ी सी समझदारी और सूझबूझ से काम लेने से परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतरीन रहेगी। किसी के दखल से आपकी योजना गड़बड़ हो सकती है। दूसरों की सलाह पर भरोसा न करके अपनी कार्य क्षमता पर ही ध्यान दें। ऑफिस का माहौल शांति और सुकून दायक रहेगा।
लव- प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा वैवाहिक जीवन भी मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- खासी जुकाम की परेशानी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त करेगी। ज्यादा पोलूशन और भीड़भाड़ के माहौल से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव– किसी वरिष्ठ अथवा गुरु तुल्य व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करने से आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। कुछ दिनों से आप जिस कार्य के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे थे, उसके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से अधिक हो सकती हैं।
नेगेटिव- बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से उनके साथ कठोरता से व्यवहार ना करें। उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिए उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखना जरूरी है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके हर पहलू पर अच्छी तरह सोच विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नई योजनाएं बनेंगी और उनको कार्य रूप देने के लिए भी समय अच्छा है। ऑफिस में ध्यान से काम करें। किसी गलती के कारण अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। ऑफिस से संबंधित किसी टूर पर भी जाना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेमी प्रेमिका के बीच भावनात्मक रूप से अलगाव हो सकता है। एक दूसरे के प्रति सम्मान और विश्वास रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं। इस समय अपनी दिनचर्या और खानपान को पूर्ण रूप से व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव– किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या को सुलझाने में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। किसी को खुशी दे कर आपको सुखद अनुभूति भी रहेगी। पिछले कुछ समय से आपने अपने व्यक्तित्व को निखारने संबंधी जो प्रयास किए हैं, उसका बेहतरीन परिणाम हासिल होने वाला है।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को संबंधों पर हावी ना होने दें। क्योंकि संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए अगर कोई समझौता भी करना पड़े तो कर ले। कहीं भी पूंजी निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- आज मार्केटिंग संबंधी काम न करें और कार्यस्थल पर ही ज्यादा ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस मे सामंजस्य बिठाने में परेशानी हो सकती है। सहयोगियों या अधिकारियों से मदद लेना आपके लिए मददगार रहेगा।
लव- आपकी किसी भी परेशानी में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में ध्यान ना दें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। देसी इलाज करना इसके लिए उचित है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक-5

मकर – पॉजिटिव– संतोषजनक समय चल रहा है। आप के सकारात्मक नजरिये और संतुलित सोच से समस्याएं सुलझेंगी। युवा वर्ग करियर को लेकर ज्यादा गंभीर और सजग रहेंगे।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी के बातों में आकर कोई गलत निर्णय लेने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। बेहतर है कि अपने निर्णय को ही सर्वाेपरि रखें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें, कोई बड़े नुकसान होने की संभावना दिख रही है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी गतिविधियों में समय के मुताबिक बदलाव लाने की कोशिश करें। इससे आपको तरक्की मिल सकेगी। पार्टनरशिप संबंधी नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। ऑफिशियल यात्रा भी हो सकती है।
लव- पारिवारिक वातावरण मधुर तथा खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंध भी और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा कभी-कभी नकारात्मक विचारों की उपजने से मनोबल में कमी महसूस कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव– पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति अपना दायित्व समझना परिवार में खुशहाली लाएगा।विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। आपकी छुपी हुई प्रतिभा को भी पहचान मिलेगी। घर में किसी मांगलिक कार्य होने जैसी योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बनते बनते रुक भी सकता है। परंतु तनाव ना लें और धैर्य बनाकर रखें। यह समय नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल ढूंढने का है।
व्यवसाय- इस वक्त बिजनेस में जो चल रहा है। उसी पर ध्यान देना जरूरी है। कोई नया काम शुरू न करें। नौकरीपेशा लोगों से दस्तावेजों में गलती हो सकती है। सावधान रहें।
लव- पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। घर के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपनी दिनचर्या को विशेष रूप से व्यवस्थित रखें। रेगुलर चेकअप करवाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव– पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपका बेहतरीन समय व्यतीत होगा। लोगों के साथ मेल मिलाप के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। आपके विनम्र स्वभाव और उत्तम व्यक्तित्व की वजह से लोग आपसे प्रभावित होंगे।
नेगेटिव- बहुत अधिक दयालू होना भी ठीक नहीं है कि लोग आपकी इस कमजोरी का फायदा ही उठा ले। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से थोड़ा दूरी बना कर रखना उचित है। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें, वरना आपकी मानहानि भी संभव है।
व्यवसाय- बिजनेस में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस समय व्यवसायिक यात्रा को टाल देना सही रहेगा। इससे संबंधित बेहतर परिणाम नहीं मिलने वाले हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। परंतु आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता भी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन की वजह से बुखार और खांसी रह सकती हैं। इस समय वर्तमान परिस्थितियों की वजह से बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

कैसा होगा आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!