24.4 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220804 WA0024
मनोरंजन

28 जुलाई 2022 को फिल्म ‘डॉ. एस द लीजेंड’ होगी रिलीज

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। ‘डॉ. एस द लीजेंड’ अभिनेता लीजेंड सरवनन की डेब्यू फिल्म है। जिसमें वह शॉपिंग स्टोर के मालिक का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर काफी अद्भुत है जो बिल्कुल अलग बनी है। हाल ही में इसके ट्रेलर लॉन्च में कपिल शर्मा शो की टीम से कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर ने कार्यक्रम को शानदार बना दिया।

इस फिल्म में अभिनेता लीजेंड सरवनन के साथ उर्वशी रौतेला, गीतिका, पुगाज़, स्वर्गीय विवेक, योगी बाबू, वामसी कृष्ण विजयाकुमार, प्रभु, नासिर, सुमन, थम्बी रमैया, रोबो शंकर, मायिलसामी, हरीश पारदी, मुनिकांत, मंसूर अली खान, राहुल देव, लिविंगस्टन, सिंगमपुली, लोलू सबा मनोहर, अमुथवनन, केपीवाई योगी, सेल मुरुगन, लठा, सचू,पूर्णिमा भाग्यराज, देवदर्शिनी, आईरा, दीपा शंकर, मास्टर अश्वनाथ नज़र आएंगे।
जेडी-जेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के डीओपी आर वेलराज, एडिटर रूबेन हैं। इसके संवाद पट्टुकोट्टई प्रभाकर के हैं। स्टंट कोरियोग्राफी एनल अरासु द्वारा की गई है और राजू सुंदरम, बृंदा, दिनेश ने कोरियोग्राफी की है।

इस फिल्म के लिए वैरामुथु, काबिलन, पा विजय, कार्की ने सुंदर गीत लिखे हैं। हैरिस जयराज द्वारा गाना रचित किया गया हैं।
“डॉ.एस.द लीजेंड” यह फिल्म में न केवल इमोशंस है बल्कि इसमें एक्शन, प्यार और कॉमेडी का पूरा मिश्रण है। यह फिल्म को 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में दर्शक देख सकेंगे।
एक्टर सरवनन कहते हैं कि डॉ. एस.द लेजेंड यह मेरे लिए बहुत खास है यह मेरी डेब्यू फिल्म है। और उसे भी बेहतर इस फिल्म में बहुत ज़्यादा एंटरटेन के साथ रोमांस, इमोशन, एक्शन और प्लॉट ट्विस्ट भी नज़र आएगा।


Bundelikhabar

Related posts

जहांगीर आर्ट गैलरी में इनटू द दीप प्रदर्शनी देखने पहुंचे रूपकुमार राठौड़, लेस्ली लुईस

Bundeli Khabar

लेसली लेविस और काव्या जोन्स का गाना ‘तू है मेरा’ ने मचाया रेडियो चार्टबस्टर में हंगामा !

Bundeli Khabar

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अपनी फिल्म ‘तड़प’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे जीएम मोड्यूलर स्टोर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!