19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220803 WA0019
व्यापार

ईज़मायट्रिप का ट्रैवेल कार्निवल सेल

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

10 अगस्त तक यात्रियों को मिलेंगे ढेर सारे ऑफर्स

मुंबई। भारत के दूसरे सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवेल टेक प्लेटफॉर्म ईज़मायट्रिप ने अपने प्रीमियम फेस्टिव सीजन ऑफर्स पैकेज के शुभारंभ की घोषणा की है। ट्रैवेल कार्निवल सेल आज से ही ईज़मायट्रिप पर लाइव है। यह सेल 10 अगस्त, 2022 तक चलेगी और कुछ बेहतरीन डील्स का लाभ उठाने का मौका देगी। इसके अलावा, 3 अगस्त 2022 से 7 अगस्त 2022 तक ईज़मायट्रिप की वेबसाइट और ऐप पर फ्लाइट्स, होटलों, बसों और हॉलीडेज पैकेजेस पर कुछ चुनिंदा बैंकों के ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है।

बुकिंग्स के लिये बेसलाइन को ब्राण्ड ने अच्छी तरह निर्धारित किया है। घरेलू फ्लाइट बुक करने के लिये ग्राहक को 2500 रूपये तक 12% और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स पर 7500 रूपये तक 10% छूट मिल सकती है। होटल बुकिंग्स के लिये घरेलू होटल्स की बुकिंग पर 5000 रूपये तक 20% और अंतर्राष्ट्रीय होटलों की बुकिंग पर 7500 रूपये तक छूट मिल सकती है। कंपनी यात्रियों को कई विकल्प देने के लिये हॉलीडे बुकिंग्स पर बस बुकिंग के लिये 500 रूपये और 5000 रूपये तक 15% की छूट भी दे रही है।

सेल के दौरान यात्री बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टैण्डर्ड चार्टर्ड के कार्ड्स और कूपन कोड CARNIVAL (कार्निवल) का इस्तेमाल कर रोमांचक डील्स और अतिरिक्त छूटों का फायदा उठा सकते हैं।

ईज़मायट्रिप के सह-संस्थापक रिकांत पिट्टी ने कहा, “ईज़मायट्रिप ने हमेशा अपने ग्राहकों को महत्व दिया है और उन्हें लगातार फायदे देने पर यकीन रखा है। हमने अपनी सेवाओं में नवाचार करना और नये तथा रोमांचक डील्स और ऑफर्स के साथ ग्राहकों से जुड़ना जारी रखा है। ट्रैवेल कार्निवल सेल यात्रा के सभी शौकीनों को त्यौहारों की छुट्टियों के दौरान आसानी देने के लिये है। हमें उम्मीद है कि कई सारे ग्राहक खास ऑफर्स और छूट का फायदा उठाते हुए हमारे साथ टिकट की बुकिंग करेंगे।”

ईज़मायट्रिप के बेहतरीन ऑफर्स का सबसे बढ़िया मजा तब मिलेगा, जब एयरलाइन के टिकट कुछ खास पार्टनर्स के साथ बुक किये जाएंगे, जैसे एयर सेशल्स, इथियोपियन एयरलाइंस, ओमान एयर, वर्जिन एटलांटिक, एयर इंडिया, विस्तारा, ब्रिटिश एयरवेज, मलेशियन एयरलाइंस, जापान एयरलाइंस, एतिहाद एयरवेज, इंडिगो, एयर एशिया, गो फर्स्ट और स्पाइसजेट। इसके अलावा ग्राहकों के फायदे के लिये पार्टनर होटल्स और प्रॉपर्टीज पर कुछ प्रीमियम पैकेजेस उपलब्ध हैं, जैसे द लीला, द पार्क, अनंत होटल्स एंड रिजॉर्ट्स, लेमन ट्री, फॉर्च्युन, क्लार्क्स ग्रुप्स ऑफ होटल्स, प्राइड होटल्स एंड रिजॉर्ट्स, स्टर्लिंग, स्प्री, रॉयल ऑर्किड, लॉर्ड्स, रियू होटल्स एंड रिजॉर्ट्स, फार ईस्ट हॉस्पिटैलिटी और क्रॉस होटल्स एंड रिजॉर्ट्स।


Bundelikhabar

Related posts

टीसीआई की 250 करोड़ रुपये की पूंजी का व्यय करने की योजना

Bundeli Khabar

एंजेल वनची सबस्क्रिप्शन आधारित स्मॉलकेस सेवा

Bundeli Khabar

फॉक्सवैगन इंडिया ने लॉन्च किया टिगुआन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!