23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230501 WA0022
मनोरंजन

बुल्लेया फेम सिंगर अमित मिश्रा ने निर्देशक संतोष सागर की फिल्म ‘देसी लव’ के लिए गाया गाना

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी में स्थित एशिया म्युज़िक विज़न रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एक हिंदी फिल्म ‘देसी लव’ के टाइटल सॉन्ग को ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म के सुपरहिट गीत ‘बुल्लेया’ गाने वाले सिंगर अमित मिश्रा ने आवाज़ दी। इस फिल्म के निर्देशक संतोष सागर, संगीतकार गुफी और गीतकार मंजर बलियावी हैं। सागर मूवीज़ प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर जयशंकर त्रिपाठी हैं। फिल्म की कहानी सुभाष चन्द्र सिंह ने लिखी है जबकि पटकथा व संवाद ऋषि आज़ाद द्वारा लिखित है। सह निर्माता मुकेश शंकर, जयशंकर त्रिपाठी और अर्चना सागर हैं। वहीं लखनऊ से कुणाल (LP) फिल्म की शूटिंग में सहयोग कर रहे हैं।
फिल्म के लॉन्च के समय एक्टर जयशंकर त्रिपाठी, टीवी एक्टर कुणाल वर्मा और श्रुति प्रकाश, निर्माता, डायरेक्टर और कलाकारों के साथ पूरी टीम मौजूद थी।
सिंगर अमित मिश्रा ने कहा कि मुझे यह गीत गाकर काफी अच्छा लगा।
फिल्म के निर्देशक संतोष सागर ने बताया कि देसी लव की कहानी हमारे देश की सभ्यता संस्कृति से जुड़ी हुई है। गांव के लोग शहर आते हैं और शहर के लोग गांव जाते हैं, देखा जाए तो गांव और शहर में कहीं गहरा सम्बंध है। इसी कल्चर को हमने कॉमेडी जॉनर में दिखाने का प्रयास किया है। अमित मिश्रा ने गाने को बहुत ही बढ़िया अंदाज में गाया है। इस प्रोजेक्ट में हमारे क्रिएटिव डायरेक्टर जयशंकर त्रिपाठी जो उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले से हैं। वह एक किरदार भी निभा रहे हैं। जयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मुझे इस फिल्म का स्टोरी आईडिया बड़ा प्यारा लगा। संतोष सागर इस सब्जेक्ट को बखुबी हैंडल करेंगे। उत्तरप्रदेश में इसकी शूटिंग के लिए हमने सभी तैयारी कर ली है और फिल्म के कलाकारों सहित पूरी टीम फ्लोर पर जाने को तैयार हैं।


Bundelikhabar

Related posts

ए आर रहमान ‘हीरोपंती 2’ के संगीत कार्यक्रम में करेंगे लाइव परफॉर्म!

Bundeli Khabar

लक्ष्मी घर आई’ शो में कविता कौशिक की होगी धमाकेदार एंट्री

Bundeli Khabar

जैकी श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘लाईफ ईज गुड’ का पोस्टर हुआ रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!