23.5 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220119 WA0020
मनोरंजन

सुजॉय मुखर्जी और सी. एच. मोहम्मद मिलकर बनाएंगे फिल्म, सुजॉय की होगी मुख्य भूमिका

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। जॉय मुखर्जी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और रॉयल सिनेमाज ये दो बड़े प्रोडक्शन हाउस बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेताओं के साथ हिंदी फिल्में बनाने के लिए सहमत हुए हैं। संयुक्त रूप से इस प्रोडक्शन की पहली फिल्म का निर्देशन राहुल देव करेंगे और डीओपी आर. एम. स्वामी होंगे। निर्माता सी एच मोहम्मद (रॉयल सिनेमाज, मॉलीवुड) ने कहा कि वह सिनेमा में कहानी कहने के नए तरीके की तलाश करेंगे। ऐसी बहुत सी कहानियाँ हैं जिन्हें अभी भी दुनिया को बताने की ज़रूरत है। सी एच मोहम्मद ने 2017 में मलयालम में सुपरहिट फिल्म ‘मास्टरपीस’ बनाई, यह रॉयल सिनेमाज के बैनर तले बनी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। उस फिल्म में सुपरस्टार ममूटी, उन्नी मुकुंदन, मुकेश थे। दीपक देव ने फिल्म का संगीत तैयार किया था। इसके अलावा सी.एच. मोहम्मद ने कई अन्य मलयालम फिल्मों का निर्माण किया है।

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रह चुके स्वर्गीय जॉय मुखर्जी के पुत्र, अभिनेता और फिल्म-निर्माता सुजॉय मुखर्जी ने कहा कि वह नए विचारों को प्रोत्साहित करेंगे और नए विचारों का स्वागत करेंगे। फिल्मालय स्टूडियो के निदेशक और मालिक सुजॉय मुखर्जी ने हाल ही में अपनी लघु फिल्म ‘जिंदगी अनमोल है’ के लिए दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार जीता है। उनकी पिछली लघु फिल्म ‘अब मुझे उड़ना है’ ने दुनिया भर में 39 पुरस्कार जीते हैं। रॉयल सिनेमाज और जॉय मुखर्जी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड मिलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने का वादा तो करते हैं साथ ही मीनिंगफुल एवं प्रेरक सिनेमा का निर्माण करेंगे जिससे लोगों की मनोदशा प्रभावित होगी।


Bundelikhabar

Related posts

फिल्मों में अभिनय के साथ जानवरों के प्रति स्नेह रखते हैं अभिषेक सेठिया

Bundeli Khabar

चुनौतियों का सामना करते हुए मंज़िल की ओर बढ़ रही हैं काव्या किरण

Bundeli Khabar

सुशांत जी जबारे के अमेथ्यस- लाउंज बार में बॉय लंदन के पोशाक का प्रदर्शन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!