23.9 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220715 WA0018
मनोरंजन

अमृता राव और आरजे अनमोल ने फिर याद किया कोरोना की दुखद घटना

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। इश्क विश्क, विवाह फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लेने वाली अभिनेत्री अमृता राव और आरजे अनमोल अपने चैनल, कपल ऑफ थिंग्स से उनके प्रेम तथा व्यक्तिगत संबंध से अपने प्रशंसकों को रूबरू कराते आए हैं। अपने शो में अमृता और अनमोल ने खुलासा किया था कि वें 15 मई 2016 को शादी के बंधन में बंधे नहीं थे, बल्कि उन्होंने 2014 में पुणे में शादी की थी और अपनी गुप्त शादी की तस्वीरें भी साझा की है।

अब, दोनों ने अपने चैनल पर प्रशंसकों को उनकी कोविड से ग्रस्त वाले अनुभव को नए व्लॉग द्वारा जारी किया है। उन्होंने खुलासा किया कि जब अनमोल 13 दिनों तक कोविड से संघर्ष कर रहे थे तभी अमृता ने उनकी देखभाल की और वह अपने वर्क स्टूडियो में फंस गए थे। अपने बच्चे वीर और अनमोल की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक परिस्थिति के बीच भी अमृता ने सकारात्मकता के साथ मजबूती से स्थिति को संभाला।

क्वारंटाइन के अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि एक ही घर में रहना और एक दूसरे को गले लगाने में असक्षम होना, निश्चित रूप से हमारे लिए कठिन था। लेकिन सबसे कठिन था हमारे बेटे वीर को 2 सप्ताह तक शारीरिक रूप से नहीं देखना।
भावनात्मक मूड को हल्का करने के लिए, अमृता हसीं मज़ाक के साथ चुटकी लेती है कि मैं सैफ हूं और अनमोल कोरोना है। अमृता के इस कमेंट्स पर हम यह सोचने मजबूर हो रहे है कि, क्या वाकई में अप्रत्यक्षरुप से अमृता राव ने करीना कपूर खान को कोरोना कहा?

व्लॉग लिंक – https://youtu.be/DlxBFGBTzYQ


Bundelikhabar

Related posts

मॉडलिंग के बाद अब फिल्मों में भी दिखाई देंगी अल्मोड़ा की गीतिका आर्य

Bundeli Khabar

कुख्यात अपराधी के घर चला प्रशासन का बुल्डोजर

Bundeli Khabar

आदित्य – संजना अभिनीत व चिरंतन भट रचित ‘ओम’ का गीत ‘सांसे देने आना’ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!