30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220715 WA0017
महाराष्ट्र

रजनी साहू लिखित काव्य संग्रह ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के लोकार्पण समारोह में पहुंचे दिग्गज साहित्यकार

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुधा साहित्य सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह एवं डॉ. राजाराम त्रिपाठी के सम्मान में काव्य संध्या

मुम्बई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुधा साहित्य सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित पुस्तक सत्यम् शिवम् सुंदरम् काव्य संग्रह की लेखिका रजनी साहू द्वारा उनकी माताजी स्व. श्रीमती सुधा साहू को समर्पित शब्दाजंलि एवं पर्यावरण मित्र ‘मैं बस्तर बोल रहा हूॅं’ के रचनाकार जनकवि समारोह अघ्यक्ष डॉ. राजाराम त्रिपाठी के सम्मान में काव्य संध्या का आयोजन मुंबई प्रेस क्लब में सम्पन्न हुआ।

सत्यम् शिवम् सुंदरम् पुस्तक के विमोचन के अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम के समारोह अध्यक्ष डॉ. राजाराम त्रिपाठी बस्तर से मुम्बई आये। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमेश यादव, विशेष अतिथि अरविंद शर्मा ‘राही’, अनंत श्रीमाली, प्रमोद कुमार कुश ‘तनहा’, आमंत्रित कविगण डॉ. मुकेश गौतम, डॉ. वर्षा सिंह, रितु भंसाली, जे.पी. सहारनपुरी, मार्गदर्शक सीमा ठाकुर, विशेष सलाहकार छत्रसाल साहू, मंच संचालक की भूमिका में अश्वनी ‘उम्मीद’ उपस्थित थे।

पुस्तक पर डॉ. राजाराम त्रिपाठी, डॉ. रमेश यादव, अरविंद शर्मा ‘राही, अनंत श्रीमाली, प्रमोद कुमार कुश ‘तनहा’ ने अपना वक्तव्य दिया। दिल्ली से प्रकाशित मासिक पत्रिका ककसाड़ का जुलाई अंक उसके संपादक डॉ. राजाराम त्रिपाठी की पत्रिका का विमोचन का सौभाग्य भी मंच को प्राप्त हुआ।

द्वितीय सत्र में राजाराम त्रिपाठी की कविताएँ से काव्य संध्या का शुभारंभ हुआ। उसके बाद प्रमोद कुमार कुश तनहा ने अपनी ह्दय स्पर्शी गजल और गीत सुनाये। इस समय टीवी शो ‘वाह भाई वाह’ में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे डॉ. मुकेश गौतम के हास्य रस से सभा कक्ष ठहाकों से गूँज उठा, साथ ही उन्होंने प्रकृति व साहित्य के प्रति अपना अथाह प्रेम भी प्रकट किया। डॉ. वर्षा सिंह ने मुक्तक, दोहे, सुंदर गीत सुनाए वहीं अश्वनी उम्मीद ने अपनी हिंदी की गजल और कविताओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीमा ठाकुर ने श्रृंगार रस की कविता सुनाई तो वहीं रजनी साहू ने क्षणिकाएँ और अपनी अतुकांत कविताएँ पढ़ी। साथ ही नवोदित कवयित्री रितु भंसाली ने कविता के माध्यम से बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।

आमंत्रित कवि गणों ने विविध विधाओं और सभी काव्य रस से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी साहित्यकारों ने संस्था अध्यक्ष रजनी साहू ‘सुधा’ को बहुत -बहुत बधाई और ढेर सारी शुभकामनाऍं दी। मुसलाधार बारिश के बाद भी कार्यक्रम में पहुंचे समारोह अध्यक्ष, सभी अतिथियों और श्रोताओं का संस्थापक संरक्षक छत्रसाल साहू ने सहृदय आभार प्रकट किया।


Bundelikhabar

Related posts

मुंबईत १० जानेवारीपासून कला प्रदर्श

Bundeli Khabar

निर्माता अभय सिन्हा चुने गए इम्पा के नए प्रेसिडेंट

Bundeli Khabar

तेरा अनुकंपाधारकांचा जिल्हा परिषदेच्या सेवेत समावेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!