20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220713 WA0020
मनोरंजन

‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में पीहू का दिल जीतने में राम को होगी बड़ी मुश्किल

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। राम कपूर जैसे बिजनेसमैन के लिए किसी बच्चे का दिल जीतना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में टेलीविजन की पसंदीदा जोड़ी राम (नकुल मेहता) और प्रिया (दिशा परमार) के बीच जहां फासले कम हो रहे हैं, वहीं पीहू (आरोही कुमावत) और राम के रिश्तों पर अब भी बर्फ जमी हुई है। राम के लिए जहां कोई भी सौदा नामुमकिन नहीं है, वहीं उसे पीहू का दिल जीतने में अच्छी खासी मुश्किल होगी, जो अब अपनी मां के बिगड़े स्वास्थ्य को लेकर राम से नाराज है। पीहू हाल ही में कलाकारों में शामिल हुई है, और वो हर वक्त सभी को चौकस रखती है। राम को छोड़कर सभी के साथ उसका एक प्यारा रिश्ता है। हालांकि राम उसके असली पिता हैं, लेकिन इस बात से दोनों अनजान हैं।

दर्शकों ने देखा कि कैसे उनके बीच एक खट्टा-मीठा रिश्ता है। अब जैसे-जैसे कहानी सामने आएगी, राम पीहू के साथ अपने रिश्ते सुधारने के लिए हर कोशिश करते नजर आएंगे। पीहू के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए राम प्रिया और पीहू को अपने फार्महाउस पर ले जाएंगे और एक अम्यूज़मेंट पार्क भी बनाएंगे। लेकिन बदले में, पीहू राम को परेशान करने के लिए कुछ प्यारी शरारतें करती रहेगी।

इस सीक्वेंस के बारे में बताते हुए आरोही कहती हैं, “यह शूटिंग के बजाय एक पिकनिक जैसा लगा, जहां हमने बहुत मज़ा किया। सेट पर एक अम्यूज़मेंट पार्क होने से मुझे लगा कि मैं एक्टिंग नहीं कर रही हूं बल्कि हॉलिडे मना रही हूं। मुझे नकुल भैया के साथ कुछ शरारती चीज़ें करने के लिए कहा गया था। मैं डरी हुई थी, लेकिन भैया ने मुझे कहा कि मैं बस अपना सीन परफॉर्म करूं और मस्ती करूं।


Bundelikhabar

Related posts

बॉलीवुड और राजनीति जगत के लोगों के बीच देश का पहला स्वदेशी ओपन ओटीटी एप्प ‘सेंडस्टोनप्रो’ का उद्घाटन

Bundeli Khabar

राकेश मिश्रा के नए गाने ‘ए राजा’ का जारी हुआ धमाकेदार टीजर

Bundeli Khabar

नए अवतार में दिखेंगे अरविंद अकेला कल्लू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!