22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211224 WA0018
मनोरंजन

नए अवतार में दिखेंगे अरविंद अकेला कल्लू

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। भोजपुरी फिल्म के स्टार अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह अभिनीत फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ का पोस्ट प्रोडक्शन काम अंतिम चरण में है और जल्‍द ही फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि ‘प्यार का देवता’ एक शानदार फिल्‍म है, जिसे सबको एक बार जरूर देखना चाहिए। फिल्‍म सामाजिक मापदंडों और संस्‍कारों वाली है, जिसे लोग पूरे परिवार के साथ देख सकेंगे। कल्‍लू ने आगे कहा कि हमने एक अच्‍छी फिल्‍म बनाने की भरपूर कोशिश की है। फिल्‍म की पटकथा से लेकर संवाद और गाने आपको खूब पसंद आने वाले हैं। इस फिल्‍म की पूरी टीम बेहद अच्‍छी थी, जिसके साथ काम करने में खूब मजा आया। हम सभी फिल्‍म के रिलीज को लेकर एक्‍साइटेड हैं। मुझे उम्‍मीद है कि हमारे दर्शक हमें प्‍यार और दुलार जरूर देंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ में की गयी है।

फिल्‍म ‘प्यार का देवता’ का निर्माण साई श्रृंगार के बैनर तले हुआ है। फिल्‍म में अरविंद अकेला कल्‍लू और यामिनी सिंह के साथ समर्थ चतुर्वेदी, देव सिंह, कृष्ण कुमार, नूर अहमद तूबा, परशुराम और पारुल कांत मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म के निर्माता संजय कुमार सिंह और निर्देशक एम. फ़ैसल रियाज़ हैं जो रवि किशन और मोनालिसा के साथ ‘रक्तभूमि’ जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। फ़िल्म की कहानी संजय राय ने लिखी है और म्यूजिक ओम झा का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला, आर्ट महेंद्र सिंह, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, एक्शन दिनेश यादव, डीओपी अयूब अली ख़ान और प्रोडक्शन हेड शाहनवाज़ हुसैन हैं।


Bundelikhabar

Related posts

संगीतकार दिलीप सेन के हाथों लॉन्च हुआ मुम्बई में ओटीटी चैनल ‘मल्टीप्लेक्स प्ले’

Bundeli Khabar

जुबिन नौटियाल और खुशाली कुमार का लव सॉन्ग ‘खुशी जब भी तेरी’ रिलीज

Bundeli Khabar

पृथ्वीराज के साथ मेजर के बॉक्स ऑफिस टक्कर पर अदिवि शेष ने क्या कहा? यहां पढ़ें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!