28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220111 WA0008 1
मनोरंजनUncategorized

राकेश मिश्रा के नए गाने ‘ए राजा’ का जारी हुआ धमाकेदार टीजर

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। गाना कच्चा बादाम की सफलता के बाद राकेश मिश्रा का नया गाना ‘ए राजा’ एसआरके म्यूजिक से रिलीज हुआ। उससे पहले इस गाने का टीजर पटना में रिलीज कर दिया गया है। टीजर धमाकेदार है और इसमें राकेश मिश्रा नए अंदाज में नज़र आये हैं। इस गाने में संगीत छोटू रावत का है। गीत चंदन यदुवंशी का है। निर्माता शर्मिला रौशन सिंह हैं।

वहीं, टीजर रिलीज के मौके पर राकेश मिश्रा ने कहा कि ए राजा एक फील है। जब कोई खुश होता है तो ये कहता है। टीजर म्यूजिकल है। हम अलग – अलग तरह के गाने बनाकर दर्शकों की पसंद के लिए वैरिएशन ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के लिए शब्दों में चटक मटक तो होगा ही, मसाला भी रहेगा। हम गाने का फिल्मांकन अलग तरह से कर रहे हैं, जिससे हर कोई गाना सुन पाएगा।
https://youtu.be/VIEE6ip78dI
राकेश मिश्रा ने कहा कि हमारा काम है सब को एंटरटेन करना। जब लोग थक कर आते हैं, तो उनका मनोरंजन के लिए हम गीत लेकर आते हैं। संगीत को संगीत की तरह लें और एन्जॉय करें। यह हमारी प्राथमिकता होती है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब लोगों पसन्द नहीं आ रही, तब 100 मिलियन से अधिक व्यूज कहाँ से आते हैं। क्रिटिसिज्म भी जरूरी है। प्यार भी सभी करते हैं। लाइक के चक्कर में लोग कुछ कर देते हैं। राकेश ने दर्शकों से अपील की है कि उनका गाना ए राजा को खूब प्यार दें।


Bundelikhabar

Related posts

समीक्षा ओसवाल द्वारा निर्देशित सिंगर शैल ओसवाल का ‘मन बावरा’ हुआ रिलीज

Bundeli Khabar

भारतीय-नेपाली फिल्म ‘प्रेम गीत 3’ का टीज़र हुआ जारी

Bundeli Khabar

कोल्ड स्टोरेज और मटर प्रसंस्करण के लिए शीघ्र होगा ऋण स्वीकृत – कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!