20 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220712 WA0021
मनोरंजन

डांसर – कोरियोग्राफर सचिन शर्मा का जन्मदिन बॉलीवुड कलाकारों के साथ धूमधाम से सम्पन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। डांसिंग स्टार सचिन शर्मा का जन्मदिन 11 जुलाई को मनाया गया। जहां उन्हें बधाई देने के लिए मर्दानी 2 फेम अभिनेता विशाल जेठवा, रवि दुबे, फैसल खान, सना खान, सिद्धार्थ निगम, दिलीप सेन सहित कई हस्तियां पहुंचे। नृत्य की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम, सचिन शर्मा ने अपना 24 वां जन्मदिन परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों के साथ मनाया। सेलिब्रेशन की शुरुआत केक कटिंग से हुई। उसके बाद डांस फ्लोर पर मशहूर हस्तियां संगीत पर थिरकती नज़र आई। डांस, म्यूजिक, मस्ती का माहौल रहा।

यह वास्तव में दोहरा जश्न था क्योंकि सचिन के डेब्यू म्यूजिक वीडियो ‘टूटी मोहब्बत’ के पोस्टर का अनावरण किया गया था। चकाचौंध करने वाले डांसर और बेहद लोकप्रिय यूट्यूबर सचिन शर्मा को अभिनय का शौक और इस संगीत वीडियो के साथ उन्होंने पर्दे पर एक अभिनेता के रूप में यात्रा शुरू की है।
सचिन ने कहा कि नृत्य के अलावा मुझे हमेशा से अभिनय का शौक रहा है। आज मैं खुश हूं कि मेरा सपना ‘टूटी मोहब्बत’ म्यूजिक वीडियो के साथ पूरा हुआ। साथ ही दो और म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होंगे। इनमें से एक वीडियो अंतरराष्ट्रीय सहयोग से बनाया गया है। मैं इसके बारे में कुछ समय बाद आप लोगो को बताऊँगा। अभी ‘टूटी मोहब्बत’ के लिए चियर कर रहा हूँ।

सचिन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए दानिश, कार्तिकेय मालवीय, कृष चौहान, डीजे रिंक, अली मर्चेंट, प्रियंका खेरा, आकृति अग्रवाल, दीपक जोशी, निशा गुरगैन, कास्टिंग डायरेक्टर हैरी वर्मा, प्रेस फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे, आराधना शर्मा, देविश, नमित, आयरा ज्योतिका टंगरी, स्मृति भतीजा, ज्योति गुप्ता, प्रवीण चंद्रा, रूबी सिंह भी पार्टी में शामिल हुए।

सचिन शर्मा ने साल 2012 में डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स से शुरुआत की थी। फिर उनका डांस का सफर चला और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह डांस इंडिया डांस के फर्स्ट रनरअप थे, झलक दिखला झा, नच बलिए, किचन चैंपियन, बिग बॉस इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार, बूगी वूगी किड्स चैंपियनशिप आदि जैसे कई डांस रियलिटी शो में भी उन्होंने हिस्सा लिया। फिर उन्होंने डांस कम्पटीशन को जज करना शुरू किया।


Bundelikhabar

Related posts

8 निर्देशकों के साथ 8 नए शो का निर्माण करेगा रॉय कपूर फिल्म्स

Bundeli Khabar

जानें क्यों हुमा कुरैशी लगा रही है दक्षिणी शहरों के चक्कर

Bundeli Khabar

ट्रांस मीडिया सॉफ्टवेयर के चेयरमैन जसमीन शाह द्वारा दिवाली मिलन समारोह का शानदार आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!