26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220708 WA0015
महाराष्ट्र

फिल्म काली के निर्माता को द्वारकामाई चैरिटी संस्था की सख्त चेतावनी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

ऐसे घटिया फिल्ममेकर नहीं सुधरे तो हमें सुधारना आता है – गौरीशंकर चौबे

मुंबई। द्वारिकामाई चैरिटी संस्था ने फिल्म काली के निर्माता, निर्देशक सहित फिल्म से जुड़े कलाकार, लेखक के खिलाफ जोरदार आवाज़ उठाई है जो कि हिंदू धर्म की आस्था के प्रतीक देवी व देवताओं का मज़ाक उड़ाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल कर फिल्म को रिलीज़ करना चाहते हैं। ऐसा हमारा संगठन कभी नहीं करने देगा ऐसी चेतावनी द्वारिकामाई चैरिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने दी है। उन्होंने कुरार विलेज मालाड पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से बात कर उन दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अपने समर्थक साथ पुलिस स्टेशन में दिए ज्ञापन के बारे मे गौरीशंकर ने स्पष्ट किया है कि यदि पुलिस हमारे निवेदन पर कार्यवाही नहीं करती है, तो हम और हमारे सहयोगी पुलिस स्टेशन का घेराव करेंगे। हम फिल्म काली के प्रदर्शन के खिलाफ जनाक्रोश रैली भी निकालेंगे यदि निर्माताओं ने हमारी मांगी नहीं मानी तो हमें सुधारना भी आता है। मुंबई में तमाम हिंदू संगठनों के साथ विशाल मोर्चा निकाला जाऐगा जिसके जिम्मेदार प्रशासन के आला अधिकारी होंगे।
इस अवसर पर मुंबई अध्यक्ष एड. जितेंन्द्र शर्मा, मुंबई महासचिव एड. विक्रम सिंह, युवा अध्यक्ष दिंडोशी राजेंद्र शर्मा, श्रवण कुमार, रवि शर्मा, दिंडोशी महिला अध्यक्ष अनिता पांडेय, सचिव सुरेखा पाल, शोभा बनसोडे, उपेंद्र उपाध्याय, रोहित गुप्ता, मालती यादव, निशा चौबे, शांति यादव, प्रेमलता शर्मा, सीता प्रजापति, सरोज उपाध्यय, अशोक वर्मा, मीना चौधरी की उपस्थिति रही।


Bundelikhabar

Related posts

पर्यावरण संरक्षण के लिए राजस्थानी साइकिल बाबा निकले भारत मिशन पर, नमित झवेरी करेंगे समर्थन

Bundeli Khabar

राज्यस्तरीय ज्युडो स्पर्धा सांगलीत सुरू

Bundeli Khabar

राज्यमंत्री विवेक पंडित यांचा कल्याण तालुक्यातील ग्रामीण भागात पाहणी दौरा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!