34.2 C
Madhya Pradesh
May 19, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 4 जुलाई, सोमवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।नवरात्रि का पांचवा दिन है।सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.44 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। आज पहला मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्वजा नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी चंद्रमा सिंह राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में होने के कारण सिद्धि और ध्वज नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे कन्या राशि वालों को बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। धनु राशि वालों को किस्मत का साथ और रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। मकर राशि के लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मिथुन राशि वाले नौकरी में और कर्क राशि के लोगों को बिजनेस में संभलकर रहना होगा। वहीं, अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- घर के रखरखाव तथा साफ सफाई संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी विशेष कार्य के प्रति की गई मेहनत के भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो आपका काम बन सकता है। नेगेटिव- कोई भी खास निर्णय लेने के लिए जल्दबाजी ना करें। कुछ समय चिंतन और मनाने भी लगाएं। इससे अपने अंदर चल रहे कई सवालों का जवाब भी मिलेगा। साथ ही अपने वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें। व्यवसाय- बिजनेस पर ध्यान दें। पैसों की उधारी संबंधी लेनदेन करते समय वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण चिढ़चिढ़ापन रहेगा। लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग मिलेगा। तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। स्वास्थ्य- योगा, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

*वृष* – पॉजिटिव- अपनी योग्यता वह प्रतिभा में निखार लाएं। इससे आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से कर पाएंगे। जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। नेगेटिव- अवांछित लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल ना रखें। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं, परंतु जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। व्यवसाय- बिजनेस में समय इनकम कुछ कम ही रहेगी। फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अवहेलना ना करें। हालांकि कुछ भरोसेमंद पार्टियों द्वारा आपको ऑर्डर मिलते रहेंगे। लव- परिवार में कोई धार्मिक गतिविधि संबंधी योजनाएं बनेगी। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- सकारात्मक रहे तथा प्रसन्न रहें। तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन* – पॉजिटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई चल रहा वाद-विवाद दूर होगा। फैसला भी आपके पक्ष में होगा तथा आपसी संबंध भी बेहतर हो जाएंगे।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्च ऊपर काबू रखना जरुरी है। वरना बजट बिगड़ने से घर की व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। किसी भी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य के प्रति और व्यक्तित्व को निखारने में भी अवश्य लगाएं। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने की लिए अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधार या लोन न लें। भरोसेमंद पार्टियों से नए ऑफर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बना रहेगा। लव- घर का वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसमी परेशानियां जैसे नजला, जुखाम, बुखार आदि से सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

*कर्क* – पॉजिटिव- मार्केटिंग और मीडिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने में ध्यान दें। इससे आप अपनी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे। किसी से सहायता की अपेक्षा ना रखकर अपने कार्यों को स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें।
नेगेटिव- अपने मकान, गाड़ी आदि से संबंधित पेपर्स को संभालकर रखें। आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है। कभी-कभी आलस और आराम करने की इच्छा आपके ऊपर हावी हो जाती है। अपनी इन कमियों पर काबू पाए। व्यवसाय- इस समय व्यवसाय कार्यों को बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। क्योंकि तैयार माल रुक भी सकता है। वर्तमान परिस्थितियों में ज्यादा लाभ की उम्मीद नहीं है। अपने किसी लक्ष्य के प्रति रुकावट आने से घबराए नहीं। मेहनत से कोशिश करते रहें। लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। रिश्तों की गरिमा बनाकर रखने से परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान व दिनचर्या की वजह से एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या हो सकती हैं। व्यायाम अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- जीवन में कुछ नयापन लाने का प्रयास आपको ऊर्जावान रखेगा। मन में चल रही कोई दुविधा भी दूर होगी। आप विपरीत परिस्थितियों में भी आप धैर्य और संयम बनाकर रखेंगे तथा रचनात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। नेगेटिव- किसी नकारात्मक बात पर गुस्सा या आवेश में आने से परिस्थितियों और अधिक बिगड़ सकती हैं। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा लगाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। इस समय ज्यादा मेलजोल रखना किसी भी दृष्टि से अनुकूल नहीं है। व्यवसाय- व्यवसाय में मीडिया, एडवरटाइजमेंट जैसी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। निकट भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। जिन कार्यों को जटिल समझकर छोड़ रहे थे, आज उनके समाधान से संबंधित अवश्य ही कुछ आशा दिखेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच अहम परिवार की सुख-शांति भंग कर सकता है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय सभी सदस्यों को मानसिक और शारीरिक रूप से पॉजिटिव रहने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या* – पॉजिटिव- युवाओं को करियर संबंधी कोई काम पूरा होने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना आपके लिए वरदान साबित होगा। नेगेटिव- सुनी सुनाई बातों और अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा बिना हकीकत को समझे कोई निर्णय भी ना लें। मानसिक तथा आत्मिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियां अथवा मेडिटेशन का सहारा लेना जरूरी है। व्यवसाय- बिजनेस में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही प्रत्येक कार्य नियत समय पर पूरे होते जाएंगे। लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य- मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या और खान-पान सुव्यवस्थित रखें। लापरवाही बिल्कुल ना करें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला* – पॉजिटिव- अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। उनके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती हैं। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- जीवन की वास्तविकता को समझे। तथा कल्पनाओं की बजाय हकीकत का सामना करें। वर्तमान परिवेश में किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखे। उम्मीद टूटने से मन व्यथित हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव आएंगे। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ भी ना रहें। यह समय उन कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल है, जो पिछले कुछ समय से अधूरे चल रहे थे। लव- परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा सभी सदस्य एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- पेट से संबंधित कुछ दिक्कतें रहेंगी, जैसे कब्ज, अफारा, गैस आदि परेशान कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आपका जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया आपकी उन्नति और आत्मिक उत्थान में सहायक होगा। अचानक ही कुछ ऐसे लोगों से संपर्क बनेंगे जो कि आपके लिए लाभदायक रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। नेगेटिव- अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ ना लें। क्योंकि इस वजह से आपके खुद के कार्यों में रुकावटें आ सकती है। कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। वरना अकारण ही कोई झगड़ा या झंझट जैसी स्थिति बन सकती है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय ना दें। बेहतर होगा कि अपने अधिकतर काम फोन कॉल्स और इंटरनेट के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करें। ऑफिस के कार्यों में अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- बहुत अधिक दिमागी व शारीरिक कार्य करने की वजह से सिर दर्द और थकान की समस्या भी बनी रहेगी। उचित आराम और उचित आहार लेना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

*धनु* – पॉजिटिव- काम की अधिकता रहेगी परंतु साथ ही सफलता भी हासिल होगी। जीवन-साथी तथा परिवारजनों के सहयोग से आपका कोई खास कार्य भी संपन्न हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा लिए गए ठोस निर्णय लाभदायक साबित होंगे। नेगेटिव- आपकी सफलता की वजह से कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग स्वार्थ की भावना से आपके साथ नजदीकियां बनाने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। भाई-बहनों के साथ संबंध में सौहार्द रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है। व्यवसाय- कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ग्रह स्थिति और आपका भाग्य आपको सहयोग कर रहे हैं। परंतु दूसरों के निर्णय की बजाए स्वयं के निर्णय ज्यादा प्रभावशाली रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। लव- परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। तथा घर में भी सुखद और अनुशासित माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से अपना उचित ध्यान रखें। तथा आयुर्वेदिक चीजों का भी अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*मकर* – पॉजिटिव- बहुत समय बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मन में अत्यधिक प्रसन्नता रहेगी। अपने कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सोसाइटी या सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। मान सम्मान भी बढ़ेगा। नेगेटिव- समय के अनुसार अपने इस व्यवहार में भी लचीलापन लाना जरूरी है। कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी जैसा भय महसूस होगा। बेहतर होगा कि कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अवश्य व्यतीत करें। व्यवसाय- बिजनेस संबंधित कामों का अधिक प्रचार प्रसार करना जरूरी है। इस समय कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है। किसी अधिकारी से मन मुताबिक मदद मिलेगी। लेकिन पैसा आने के साथ-साथ जाने का भी रास्ता तैयार रहेगा।
लव- घर तथा परिवार जनों के बीच आपकी उपस्थिति सबको खुशी प्रदान करेगी। समझदारी से समस्याओं का हल निकालने से परिस्थितियां भी अनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज अवश्य लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*कुंभ* – पॉजिटिव- आपके किसी विशेष कार्य की सराहना होगी तथा लोकप्रियता भी बढ़ेगी। अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आप खुद को सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। नेगेटिव- कुछ समय आध्यात्मिक स्थल अथवा अनुभवी लोगों के सानिध्य में जरूर व्यतीत करें। क्योंकि कभी-कभी सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी कुछ अजीब सी उदासी महसूस होगी, तथा किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय- बिजनेस में कोई भी कड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत है। ये समय जल्दबाजी का नहीं है। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के साथ अपने संपर्कों को मजबूत करें। यह संपर्क आपको भविष्य में फायदा देंगे। लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ अपनी गतिविधियों को अवश्य शेयर करने से आपको कोई निर्णय लेने में आसानी होगी। संतान की तरफ से भी चल रही कोई चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य- बुरी आदतों तथा बुरी संगत से दूर रहे। इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाकर रखें। प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*मीन* – पॉजिटिव- घर में आए मेहमानों और संबंधियों की उचित आवभगत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। युवा वर्ग को भी अपने किसी कार्य की सफलता पाने में प्रतिष्ठित व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी। नेगेटिव- मानसिक सुख शांति पाने के लिए अध्यात्म अथवा मेडिटेशन का सहारा लेना ही पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल ना करें। युवा होते बच्चों का उचित मार्गदर्शन करना आपका दायित्व है। व्यवसाय- व्यावसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित ही योगदान रहेगा। इससे कार्यभार भी बेहतर होगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। किसी भी तरह की गैरकानूनी कार्यों में रुचि ना ले। वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों में रुचि ना ले, इसका दुष्प्रभाव आपके गृहस्थ जीवन पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- अपना मानसिक स्वास्थ्य उचित बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान करना जरूरी है। मौसम के विपरीत आहार लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

Related posts

जानिए आज का शुभ योग: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!