19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220702 WA0018
महाराष्ट्र

आईटी मिनिस्टर अजीत पाल के कार्यक्रम में पत्रकार अरुण कमल हुए सम्मानित

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

मुम्बई। पिछले दिनों उ. प्र. के कानपुर देहात जिले मे कस्बा सिठमरा के छोटेलाल पाल इंटर कालेज मे दूसरी बार निर्वाचित विधायक अजीत पाल का सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय पाल महासभा के अध्यक्ष श्री दिनेश पाल ने किया तथा बूथ अध्यक्ष संजय पाल का भी योगदान रहा और इस कार्यक्रम के संचालक थे आशुतोष पाल।

ज्ञात हो कि अजीत पाल इन दिनों माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्यमंत्री अजीत पाल के पास विज्ञान सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग उ. प्र. की जिम्मेदारी भी है जिसे वे बखूबी निभा रहे हैं, इस खास मौके पर समाजसेवी कपिल शुक्ला, चंद्रमोहन शर्मा, तथा पाल समाज के लोग एवं बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या मे उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान यहां पर उपस्थित मुंबई से आए पत्रकार अरुण कुमार कमल ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बारे में आई टी के क्षेत्र एवं नई तकनीक की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि अरुण कुमार कमल ने बहुत पहले यूट्यूब न्यूज चैनल और ओटीटी की शुरुआत की थी। कार्यक्रम के आयोजक पाल महासभा के अध्यक्ष दिनेश पाल ने जनता को संबोधित किया और वहां आए हुए लोगों का स्वागत भी किया। पूर्व विधायक स्व. मथुरा पाल के पुत्र अजीत पाल के काम को देखते हुए इन दिनों उनके कार्यों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।


Bundelikhabar

Related posts

अटाळी येथील इराणी वस्तीत चालतो मटका जुगार अड्डा

Bundeli Khabar

सामाजिक स्तरावरील “शक्ती कायदा जागृती समिती” ची स्थापना – विधान परिषद उपसभापती डॉ. नीलम गोऱ्हे

Bundeli Khabar

कर्मठ मीडियाकर्मी शैलेश पटेल का सम्मान राज्यपाल ने किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!