18.1 C
Madhya Pradesh
November 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220626 WA0008
महाराष्ट्र

एकनाथ शिंदे ने शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए एक किया ट्वीट

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

राकेश चौबे
मुंबई : एकनाथ शिंदे ने शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि शिवसैनिको अच्छी तरह से महाविकाश अघाडी के खेल को पहचानिए। हम आपको महाविकाश अघाडी के अजगर के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं । हमारी यह लड़ाई आप सभी के लाभ के लिए ही है।आपको बता दें कि शुक्रवार को वडोदरा और दिल्ली का चक्कर लगाने के बाद शनिवार सुबह एकनाथ शिंदे गुवाहाटी पहुंचे इस समय एकनाथ शिंदे असम के गुवाहाटी में अपना डेरा जमाए हुए हैं। जहां से वह लगातार महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार पर प्रहार कर रहे हैं।

एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों का गुवाहाटी में लंबे समय तक के लिए रुकने का इरादा लगता है। जहां अब गुवाहाटी के रेजिडेंट ब्लू होटल में रुके विधायकों ने अपनी होटल बुकिंग को और भी बढ़ा दिया है।पहले ये बुकिंग केवल 7 दिनों के लिए की गई थी लेकिन अब इसे दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। जहां अब बागी विधायक मुंबई का रूख 30 जून को कर सकते हैं.


Bundelikhabar

Related posts

किन्नर असमिता संस्था व एकता फाउंडेशन द्वारा टीकाकरण कैम्प का आयोजन 

Bundeli Khabar

पुणे तिथे विमानतळ 15 दिवस राहणार उणे

Bundeli Khabar

वर्षातील बहुप्रतीक्षित असलेला पुरस्कार सोहळा ह्या डिसेंबरमध्ये

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!