27.1 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220623 WA0008
मनोरंजन

तापसी पन्नू अभिनीत ‘दोबारा’ का 23 जून को लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। एकता आर कपूर और अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित नए जमाने की थ्रिलर दोबारा 19 अगस्त 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे और ज्यादा उत्साह से भरपूर बनाते हुए, तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म का प्रीमियर लंदन फिल्म फेस्टिवल में होने जा  रहा है। ऐसे में निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी 23 जून, शाम 6 बजे #LIFF2022 की ओपनिंग नाइट गाला में फिल्म को पेश करेगी।

अवॉर्ड विनिंग अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनीत, यह फिल्म प्रशंसित निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर और एकता आर कपूर (कल्ट मूवीज, बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत न्यू नया विंग) और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) द्वारा निर्मित है।

दोबारा एक नए जमाने की थ्रिलर है, जो तीसरी बार तापसी और अनुराग को फिर से मिलाती है। दोबारा के साथ, तापसी और पावेल गुलाटी की हिट जोड़ी थप्पड़ की शानदार सफलता के बाद फिर से साथ दिखाई देगी।
दोबारा बालाजी मोशन पिक्चर्स के नए विंग, कल्ट मूवीज के तहत पहली फिल्म है, जो सम्मोहक, तेज और जॉनर-बेन्डिंग कहानियां बताती है। बता दें कि दोबारा 19 अगस्त, 2022 को अपने आस-पास के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


Bundelikhabar

Related posts

सुरेश वाडकर म्यूजिक वीडियो ‘मान ले’ में कैनेडियन सिंगर एबी वे के साथ

Bundeli Khabar

गोल्डन प्रेस्टीजियस अवार्ड और गोल्डन ह्यूमैनिटी अवार्ड 2021

Bundeli Khabar

शैलेश लोढ़ा शेमारू टीवी के नए शो ‘वाह भाई वाह’ को करेंगे होस्ट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!