21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220521 WA0037
मनोरंजन

पंजाबी क्वीन शिप्रा गोयल पंजाबी सिंगर बब्बू मान के साथ मचाएंगी धमाल

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। पंजाबी क्वीन शिप्रा गोयल, भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के साथ धमाल मचाने के बाद अब लिजेंड पंजाबी सिंगर बब्बू मान के साथ नजर आने वाली हैं. इस बाबत ब्लू बीट्स स्टूडियोज ने एक पोस्टर जारी किया है, जो उसके अपकमिंग एलबम का है. शिप्रा गोयल और बब्बू मान को लेकर ट्रैक ‘इतना प्यार करुंगा’ का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर सबकी नज़र है. बता दें कि इससे पहले ब्लू बीट्स स्टूडियोज ने शिप्रा गोयल और भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव को गाना ‘रोमांटिक राजा’ से इंट्रोड्यूस किया था, जो खूब वायरल भी हुआ था. अब ब्लू बीट्स स्टूडियोज ने शिप्रा गोयल का कोलैबरेशन बब्बू मान के साथ गाना ‘इतना प्यार करूंगा’ से किया है.

शिप्रा गोयल और बब्बू मान स्टारर इस गाने के गीत कुणाल वर्मा द्वारा लिखे गए हैं, जबकि इसके ट्रैक का म्यूजिक वीडियो संगीत निर्माता के रूप में अभिजीत वघानी के साथ आर स्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है. वहीं, जब से गाने का पोस्टर जारी किया गया है, शिप्रा गोयल और बब्बू मान के फैंस बेसब्री से इस ट्रैक के जल्द ही रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.
इस म्यूजिक ट्रैक में शिप्रा गोयल ने न केवल अपनी सुरीली आवाज दी है, बल्कि बब्बू मान के साथ उनकी अगली म्यूजिक कम्पोजर भी हैं. गाने की रिलीज डेट अभी जारी नहीं किया गया. वहीं, जल्द ही इस गाने के कलाकारों को भी रिविल किया जायेगा. ‘इतना प्यार करुंगा’ टाइटल से ही पता चलता है कि यह ट्रैक एक सॉफ्ट रोमांटिक गीत होने वाला है, जिसमें शिप्रा गोयल और बब्बू मान भी म्यूजिक वीडियो में अभिनय करते नजर आयेंगे. इधर शिप्रा गोयल, बब्बू मान के साथ अपने कोलैबरेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसको लेकर वो कहती हैं, “मैं पंजाबी संगीत के उस्ताद, बब्बू मान जी के साथ काम करने के लिए धन्य हूं. मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे मान जी के साथ देखकर खुश होंगे और गाने पर अपना सारा प्यार बरसाएंगे. मैं इस म्यूजिक वीडियो के जल्द रिलीज होने का इंतजार नहीं हो रहा मुझसे.


Bundelikhabar

Related posts

दक्षिण की फिल्मों के लिए लकी हैं करण जौहर

Bundeli Khabar

संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है निर्देशक नीरज सिंह और श्रद्धा श्रीवास्तव की आगामी फिल्में

Bundeli Khabar

फिल्म समीक्षा – 2 स्टार ‘ब्लेस यू’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!