33.9 C
Madhya Pradesh
July 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220621 WA0013
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मचा सियासी भूचाल मुख्यमंत्री के करीबी शिंदे ने की बगावत.

Bundelikhabar

11 / 100 SEO Score

राकेश चौबे
मुंबई : महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. शिव सेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाने वाले एकनाथ शिंदे ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है.एमएलसी चुनाव का परिणाम आया और इस चुनाव में महा विकास अघाड़ी सरकार को राज्यसभा चुनाव के बाद एक बार फिर झटका लगा था. और कांग्रेस के उम्मीदवार की हार हुई थी.
अभी गठबंधन ये समझ भी नहीं पाया था कि विधानपरिषद चुनाव में उनके साथ क्या हुआ और किस पार्टी के किस नेता ने खेल कर दिया. इतने में एकनाथ शिंदे करीब 20 विधायकों को लेकर सुरत के एक होटल पहुंच गए. और सुबह होते ही पता लगा कि अब उद्धव सरकार खतरे में है.
एमएलसी चुनाव रिजल्ट आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति कैसे पल-पल बदलती रही और दिनभर क्या चलता रहा. चलिए एक टाइमलाइन से समझते हैं. इससे पहले ताजा अपडेट ये है कि एकनाथ शिंदे को शिव सेना ने विधानसभा में विधायक दल के नेता से हटा दिया है.
एकनाथ शिंदे की बगावत से अब तक क्या-क्या हुआ?
सुबह करीब 8 बजे उद्धव ठाकरे ने बैठक बुलाई
एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के बाद क्रॉस वोटिंग की जांच और उस पर बात करने के लिए उद्धव ठाकरे ने एक बैठक बुलाई जो 12 बजे होनी थी. इसमें सभी विधायकों को सख्ती से मौजूद रहने के लिए कहा गया.
सुबह करीब साढ़े 10 बजे बजे एकनाथ शिंदे के घर सुरक्षा बढ़ाई गई,हालांकि इस वक्त तक कुछ साफ नहीं हुआ था लेकिन शिंदे के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और खबर आ रही थी कि एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है.
संजय राउत ने करीब 11 बजे पहला बयान दिया
संजय राउत ने करीब 11 बजे पहली बार सामने आकर बोला कि एकनाथ शिंदे और हमारे कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. ये महाराष्ट्र सरकार को गिराने की साजिश है. लेकिन बीजेपी को याद रखना होगा कि ये राजस्थान या मध्य प्रदेश नहीं है.
इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मैंने सुना है हमारे विधायक गुजरात के सूरत में हैं और उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है, लेकिन मुझे विश्वास है कि वो वापस आएंगे.
कांग्रेस नेताओं ने करीब साढे 11 बजे बैठक की
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने गठबंधन में उपजे संकट पर करीब साढे 11 बजे बालासाहेब थोराट के घर पर मुंबई में बैठक की.
देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना- करीब साढे 11 बजे
इसी समय पर बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हुए.
11.28 बजे बीजेपी नेता नारायण राणे का ट्वीट
सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर बीजेपी नेता नारायण राणे ने ट्वीट किया कि, शाब्बास एकनाथ शिंदे आपने सही समय पर फैसला लिया है.
महाराष्ट्र: 37 विधायक टूटे तो दल बदल कानून से बचेंगे, सरकार बनाने का पूरा गणित?
करीब 12 बजे खबर आई कि कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली बुलाया
12 बजते-बजते कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुला लिया, ताकि दलबदल की किसी भी संभावना को खत्म किया जा सके.
दोपहर होते-होते दिल्ली में हलचल
महाराष्ट्र में उपजे सियासी संकट पर दोपहर होते-होते दिल्ली में हलचल शुरू हो गई और करीब सवा 12 बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह मुलाकात के लिए जा पहुंचे. और मुलाकात के बाद दोनों एक ही गाड़ी में घर से बाहर निकले.
1 बजे से पहले बीजेपी विधायक ने किया सरकार बनाने का दावा
करीब 12 बजकर 45 मिनट पर बीजेपी विधायक शिवेंद्रराजे भोसले ने दावा किया कि, महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनना तय है.
करीब डेढ़ बजे शिव सेना विधायक की पत्नी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई
शिव सेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने करीब डेढ़ बजे अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई.
2 बजे दादा भूसे के गायब होने की खबर आई
करीब 2 बजे खबर आई कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भूसे से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है.
करीब 2 बजे शरद पवार का पहला बयान
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इस संकट पर करीब दो बजे पहली बार बयान देते हुए कहा कि, गठबंधन में तीनों पार्टियां साथ हैं और महाराष्ट्र में बदलाव की जरूरत नहीं है. एकनाथ शिंदे का मामला शिव सेना का अंदरूनी मामला है.
करीब ढाई बजे बीजेपी महाराष्ट्र अध्यक्ष का एकनाथ शिंदे को ऑफर
दोपहर के ढाई बजे के आसपास महाराष्ट्र के बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल मे एकनाथ शिंदे को बीजेपी में आने का ऑफर दिया. उन्होंने कहा कि अगर वो बीजेपी आना चाहते हैं तो हम खुशी-खुशी उनका प्रस्ताव मानेंगे.
कांग्रेस ने कमलनाथ को महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया
महाराष्ट्र सरकार के लिए उपजे संकट से निपटने के लिए और अपने विधायकों को बचाने के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को करीब ढाई बजे महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया.

2.32 बजे एकनाथ शिंदे का पहला ट्वीट
एकनाथ शिंदे ने 2 बजकर 32 मिनट पर पहला ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि- हम बालासाहेब के कट्टर शिवसैनिक हैं. बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है. हमने बालासाहेब के विचारों और शिक्षाओं पर सत्ता के लिए कभी धोखा नहीं दिया है और न ही कभी धोखा देंगे.
शिव सेना ने एकनाथ शिंदे को पद से हटाया
करीब 2.45 बजे शिव सेना ने एकनाथ शिंदे को विधानसभा में विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया.


Bundelikhabar

Related posts

भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर,6,76,000 रुपये का मुद्देमाल हुआ बरामद.

Bundeli Khabar

खासदार संजय राऊत यांनी केले पत्रकार संघाच्या उपक्रमांचे कौतुक

Bundeli Khabar

मधु मंगेश कर्णिक यांना यशवंतराव चव्हाण पुरस्कार जाहीर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!