22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220621 WA0007
महाराष्ट्र

तैलिक महासभा का भव्य ‘सखी सम्मेलन’ सम्पन्न

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

ठाणे। 19 जून की संध्या को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का ‘सखी सम्मेलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ठाणे में स्वर्गीय गंगुबाई संभाजी शिंदे सभागृह में सम्पन्न हुआ। ठाणे जिला महिला अध्यक्षा सुशीला एच गुप्ता की अगुवाई में इस कार्यक्रम के आयोजन में ठाणे शहर अध्यक्षा मंगल बी गुप्ता, ठाणे जिला महासचिव सुरेखा बी गुप्ता का सहयोग रहा। इन्ही के अथक प्रयासों से यह भव्य कार्यक्रम धूमधाम से हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, संघर्षशील तथा कामयाब महिलाओं का सम्मान और स्वागत, समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करना, दसवीं और बारहवीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाना, समाज की महिलाओं का आपस में परिचय, सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूकता अभियान, साथ ही ठाणे जिला में नियुक्त की गई महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित करना, 8 व 9 अक्टूबर 2022 को समाज के अगले कार्यक्रम ‘शिर्डी सम्मेलन’ की जानकारी, समाज हितार्थ इच्छानुसार सहयोग राशि जमा करना, समाज के सजातीय महिला और बंधु का आपस में एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज के लिए सहयोग का आह्वान था।

यह कार्यक्रम अपने उद्देश्य में सफल रहा और भारी संख्या में सजातीय बंधु विशेषकर महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओं ने अपना विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष एस पी गुप्ता, राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा मालती जगनाडे, प्रदेश अध्यक्ष रतिलाल गुप्ता, महासचिव विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष इन्द्रामणी गुप्ता और ठाणे जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता उपस्थित रही।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाणे शहर के उद्योगपति राममुरत गुप्ता (बाबा सेठ) थे। साथ ही रामखेलावन गुप्ता, समाज सेवक हीरालाल गुप्ता, जयनारायण गुप्ता, संजीव गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता, रामआसरे गुप्ता और कई समाजसेवी व्यक्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

ठाणे जिला की महिला पदाधिकारियों में मीडिया प्रभारी अंकिता गुप्ता और गायत्री साहू भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय तैलिक साहू राठौर महासभा का यह भव्य कार्यक्रम हर्ष और उल्लास से सम्पन्न हुआ। समाज की महिलाओं और बच्चों में जागृति और उमंग की लहर बिखेरने में यह सम्मेलन कामयाब रहा।


Bundelikhabar

Related posts

आदर्श इलेव्हन, पनवेल संघ ठरला “बादशहा”

Bundeli Khabar

शादी के खर्चे में कटौती कर बचे पैसो से गरीबो के लिए तीन दिवसीय नि:शुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन

Bundeli Khabar

स्टार भारत च्या ‘चन्ना मेरेया’ मध्ये करण वाही आणि नियति फतनानी एकत्र दिसणार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!