31.2 C
Madhya Pradesh
June 9, 2026
Bundeli Khabar
देश

विश्व योग दिवस पर दिव्यांग छात्रों द्वारा टैंडम साइकिल रैली का आयोजन

Bundelikhabar

मुंबई। मिशन पत्रकारिता संस्था की ओर से विश्व योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को दिव्यांग छात्रों के साथ मिलकर एक अनोखी टैंडम साइकिल रैली आयोजन किया जा रहा है। जिसमें योग और पर्यावरण से संबंधित सूचना फलको के साथ दिव्यांग शहर में जनजागृती करेंगे।

योग दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न प्रकार के आयोजन होने जा रहे हैं। परंतु मिशन पत्रकारिता की ओर से होने जा रहा यह आयोजन बिल्कुल ही अनोखा होगा। जहां दिव्यांग छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए कई वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित होंगे। लगभग 50 साइकिल सवारों के साथ मिलकर इस रैली का शुभारंभ मंगलवार को सुबह ठीक 7 बजे से वर्ली सी फेस से शुरू होकर 9 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पर समाप्त होगी। समापन के बाद साइकिल सवारों को प्रशंसा पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर उद्योगपति एस. कुमार, आलोक कासलीवाल, एडवोकेट विनोद काकरिया सहित पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। संस्था ने साइकिल प्रेमियों से इस रैली में सहभाग लेने के लिए सामुहिक अनुरोध किया है।


Bundelikhabar

Related posts

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

राज्यपाल से उपमहापौर ने की मुलाकात

Bundeli Khabar

यूक्रेन युद्ध: कैंसल हुई फ़्लाइट के कारण प्रदेश की बेटियों की नही हो पा रही वतन वापिसी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!