25.9 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220619 WA0013
मनोरंजन

शैलेश लोढ़ा शेमारू टीवी के नए शो ‘वाह भाई वाह’ को करेंगे होस्ट

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सुंदर कविताओं और हंसी के ठहाकों की जब एक साथ बात आती है, तो शैलेश का ही नाम सबसे पहले ज़ेहन में आता है। शैलेश लोढ़ा, एक प्रमुख अभिनेता, लेखक, एंकर और एक प्रसिद्ध कवि हैं, जो दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय कवियों में से एक हैं। वे पिछले 42 वर्षों से दिल को छू लेने वाली अविश्वसनीय कविताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल के लिए भी पहचाना जाता है। शैलेश अब भारत के प्रमुख मनोरंजन चैनल शेमारू टीवी के नए ओरिजिनल शो “वाह भाई वाह” को होस्ट करते नज़र आएंगे। यह शो दर्शकों को मस्ती और हास्य-व्यंग्य से भरपूर मनोरंजन प्रदान करेगा। दर्शक 19 जून 2022 की रात 9 बजे से हर दिन इस शो का आनंद ले सकेंगे।

इस शो में शैलेश लोढ़ा के साथ तीन और कवि भी शामिल होंगे, जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी के हल्के-फुल्के पक्ष को पेश करते हुए अपनी काव्य प्रतिभा से आपको हंसाएंगे और गुदगुदाएंगे। यह शो बेहतरीन कविता, व्यंग्य, भावनाएं और कॉमेडी प्रस्तुत करेगा, क्योंकि इसका उद्देश्य कविता और तुकबंदी को मज़ाकिया अंदाज़ में पेश करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करना है, जो सभी काव्य प्रेमियों को ज़रूर पसंद आएगा।

‘वाह भाई वाह’ को लेकर बेहद उत्साहित शैलेश लोढ़ा ने कहा, “मैं शेमारू टीवी के ओरिजिनल शो ‘वाह भाई वाह’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। एक कवि होने के नाते, यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है और जैसे कि शेमारू ने हमारे देश के कवियों और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए ऐसा शो बनाने का फ़ैसला किया है, इसके लिए मैं पूरी टीम को धन्यवाद् देना चाहता हूं। मुझे यकीन है कि दर्शक इस शो को बेहद पसंद करेंगे और ख़ुश होकर दिल से कहेंगे वाह भाई वाह।”

शेमारू टीवी सभी प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क्स और प्लेटफॉर्म्स पर मुफ्त में उपलब्ध है और इसे सभी डीटीएच, केबल टीवी और डीडी फ्री डिश नेटवर्क पर आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा, शेमारू टीवी में प्रोग्रामिंग की एक मजबूत और व्यापक सीरीज़ है, जो भारतीय दर्शकों के हर मूड को संतुष्टि प्रदान करती है। इस सीरीज़ में पौराणिक कथाएँ, भक्ति से जुड़े शो, ड्रामा, रोमांस, रहस्य और क्राइम थ्रिलर शामिल हैं, जो पूरे परिवार को एंटरटेन करते हैं। इसके साथ ही अब कतार में नया शो ‘वाह भाई वाह’ अपनी हाजिरी दर्ज करा रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

पृथ्वीराज के साथ मेजर के बॉक्स ऑफिस टक्कर पर अदिवि शेष ने क्या कहा? यहां पढ़ें

Bundeli Khabar

वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सोनाली कुलकर्णी

Bundeli Khabar

ऑल्ट बालाजी के एक्शन ड्रामा ‘कार्टेल’ में अपने किरदार की तैयारी के बारे में सुश्री मिश्रा बताया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!