26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220309 WA0009
मनोरंजन

सान म्यूजिक का शांतनु भामरे-एलिना टुटेजा अभिनीत एल्बम ‘तेरी आशिकी में’ हुआ सुपरहिट

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। सान म्यूजिक कंपनी के द्वारा रीलिज और संजय अमान द्वारा प्रस्तुत म्यूजिक एल्बम ‘तेरी आशिकी में’ सुपरहिट हो गया है। गायक अमन त्रिखा की आवाज़ में यह रोमांटिक म्यूजिक एल्बम कुछ ही समय में संगीत की दुनियाँ में धूम मचाने लगा है। शांतनु भामरे और एलेना टुटेजा द्वारा अभिनीत इस म्यूजिक वीडियो को राजीव चौधरी ने निर्देशित किया है। इसके कोरियोग्राफर जीत सिंह हैं, तो वहीं गायक अमन त्रिखा के साथ कोमल का मखमली आवाज़ है, इसके संगीतकार एजे हैं।

शांतनु भामरे ने अब तक कई फिल्मों में अभिनय किया है। एलिना रशियन अभिनेत्री हैं मगर हिंदी फिल्मो में अपना भाग्य आजमा रही है। SSAN MUSIC सान म्यूजिक कंपनी के मालिक संजय अमान ने बताया कि ‘तेरी आशिकी में’ जैसे बहुत से म्यूजिक वीडियो सान म्यूजिक ले कर आ रही है। वर्ष 2022 में कंपनी 500 से ज्यादा सॉन्ग रीलिज करने वाली है। सान म्यूजिक का आज मार्केट शेयर बढ़ रहा है। विश्व के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आज सान म्यूजिक अपने म्यूजिक वीडियो और ऑडियो को रीलिज कर रहा है।

संजय अमान ने आगे बताया कि शांतनु भामरे ‘तेरी आशिकी में’ अलबम के प्रोड्यूसर हैं। इन्हें कला और वाणिज्य की अच्छी समझ है, इन्होंने राजीव चौधरी और अशोक त्यागी की फिल्म ‘रेड’ में अभिनेता कमलेश सावंत के साथ महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इस म्यूजिक सिंगल में शांतनु लीड रोल में हैं। ‘तेरी आशिकी में’ सांग का वीडियो भी बेहद रोमांटिक और सेंसेशनल है। इसमें अभिनेता शांतनु भामरे अलग अंदाज़ में रोमांटिक और भावविभोर कर देने वाले सीन देखने को मिलेंगे। शांतनु को अलग अलग भूमिका करना पसंद है जिसके लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं, चाहे वह गंभीर हों, रोमांटिक हों या कॉमेडी हों। वह अभिनय के क्षेत्र में कुछ नया नया करना चाहते है। शांतनु एक प्रशिक्षित और प्रतिभाशालीअभिनेता हैं।

‘तेरी आशिकी में’ अमन त्रिखा और कोमल की सुमधुर आवाजें हैं। यह बेहद रोमांटिक और मधुर गीत है। शान से एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले निर्मित इस म्यूजिक वीडियो में शांतनु भामरे और अभिनेत्री एलेना टुटेजा की रोमांटिक जोड़ी है।
सान म्यूजिक की आने वाली फिल्मो में शांतनु भामरे भी नजर आएंगे। ‘भगवा, सॉरी मदर’ जैसी बहुचर्चित फिल्मे है जो जल्द ही रिलीज़ की जाएँगी।


Bundelikhabar

Related posts

तेज बारिश में पोती जनाई के साथ आशा भोंसले का एंजॉय

Bundeli Khabar

शिवराज मुद्रा छत्रपति शिवाजी अवार्ड से सम्मानित हुए पद्मभूषण उदित नारायण

Bundeli Khabar

समीक्षा और शैल ओसवाल ने किया एसएसओ प्रोडक्शन्स की घोषणा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!