22.2 C
Madhya Pradesh
August 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210928 WA0010
मनोरंजन

‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’ शो के लॉन्च समारोह में प्रिंस डांस ग्रुप का होगा दमदार परफॉर्मेंस

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : रियलिटी शो से लेकर इवेंट्स में परफॉर्म करने तक के सफर के साथ, द प्रिंस डांस ग्रुप ने एक उल्लेखनीय करियर बनाया है और मनोरंजन और डांस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों, प्रशंसकों और फैन्स के बीच दमदार प्रभाव डाला है। आज पूरा देश उन्हें उनके दिव्य, आध्यात्मिक और देशभक्तिपूर्ण परफॉर्मेंस और एक्ट के लिए जानता है। यह ग्रुप भारतीय महाकाव्यों के चित्रण के लिए प्रसिद्ध है और उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई राष्ट्रीय और विश्व कार्यक्रमों में अपनी परफॉर्मेंस दी है।

बहुत जल्द यह ग्रुप एक बार फिर परफॉर्म करने आ रहा है। हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल स्टार भारत ने अपने अपकमिंग नए टीवी शो ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’ के लॉन्च के लिए एक समर्पित प्रदर्शन के लिए उन्हें साथ लेने का फैसला किया है यह टीवी शो 19 अक्टूबर से शुरू होने वाला है जो दर्शकों के समक्ष बाल कृष्ण और उनके बचपन की कहानियों को बयां करेगा। प्रसिद्ध टीवी निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्मित, यह शो दर्शकों को भगवान कृष्ण के बचपन की एक दिव्य और भावनात्मक यात्रा पर ले जाएगा। हाल ही में एक मधुर गायक और पद्मश्री पुरस्कार विजेता ने इस शो के टाइटल ट्रैक को अपनी भावपूर्ण आवाज दी जो और कोई नहीं बल्कि कैलाश खेर हैं। अब चैनल जल्द ही एक विस्तृत ट्रेलर लॉन्च करने जा रहा है, जिसमे प्रिंस डांस ग्रुप को इस शो के लिए एक ख़ास परफॉर्मेंस करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

ग्रुप लीडर टी कृष्ण मोहन रेड्डी ने कहा कि हम स्टार भारत के साथ जुड़कर और प्रिंस डांस ग्रुप के द्वारा आने वाले टीवी शो ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’ को पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम कुल 18 कलाकारों की मदद से इस एक्ट का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें 1 लीड कैरेक्टर, 5 छोटे बच्चे, 11 सपोर्टिंग आर्टिस्ट, 1 महिला किरदार शामिल हैं। भगवान कृष्ण की खूबसूरत कहानी सुनाना हमारी पूरी टीम के लिए सम्मान की बात है और हम इस जुड़ाव के लिए तत्पर हैं आपको बता दें कि प्रिंस डांस ग्रुप को अतीत में भगवान कृष्ण की पौराणिक कथा सुनाने वाले उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सराहा गया है और वे निश्चित रूप से इस शो को सभी के लिए पेश करने का सबसे उपयुक्त विकल्प हैं।


Bundelikhabar

Related posts

‘कॉमिकस्तान सीज़न 3’ का हास्य व मनोरंजन से भरपूर ट्रेलर रिलीज़

Bundeli Khabar

इरम फरीदी ने शैलेश पटेल और पुष्कर ओझा के साथ मिलकर किया विशिष्ट लोगों का सम्मान

Bundeli Khabar

रॉनी रॉड्रिग्स द्वारा आयोजित दिवाली स्नेह मिलन समारोह में मीनाक्षी शेषाद्रि, राहुल रॉय और दीपक तिजोरी की उपस्थिति…

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!