26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220619 WA0009
देश

ज्योतिष व अंक शास्त्र के क्षेत्र में तेजी से उभरता एक नाम है नीलू कुमार

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। भारत में सबसे पुराना धर्म सनातन धर्म है, और सनातन धर्म में मनुष्य के जन्म लेते ही उसकी कुंडली बना दी जाती है जिसमें उनके जीवन का संपूर्ण दर्शन मिल जाता है। मगर इंसान अपने बच्चे के लालन पालन में इतना व्यस्त हो जाता है कि कुंडली पर गंभीरता न दिखाते वह कुंडली को संभाल के रख देता है। लेकिन जब कभी उस पर कोई आफत आती है या जब वो मुसीबतों में गिर जाता है तब उसे अपनी कुंडली याद आती है और तब वह पंडितों के पास जाता है। फिर वह पंडित ही उपाय कर उसकी समस्याओं का समाधान करता है।

आज से 20 वर्ष पहले तक कुंडली बनाने और देखने का काम सब पंडित लोग ही किया करते थे लेकिन आज समय बदल गया है, बदलते भारत में जहां पंडितो ने पंडताई छोड़ दूसरे व्यापार कर लिए हैं, वहीं आज अच्छे परिवारों के पढ़े लिखे लोग भी इस क्षेत्र में आ चुके हैं जो कि अच्छा काम कर रहे हैं। इन्हीं लोगों की यदि हम बात करें तो मुंबई मायानगरी में नीलू कुमार का भी नाम तेजी से उभर कर सामने आया है। नीलू यूं तो बिहार की रहने वाली है मगर वह वर्षो से मुंबई में रह रही है और कुछ वर्षों से लोगों की कुंडली देखकर कुंडली के आधार पर उनका मार्गदर्शन कर रही हैं। इनके पूर्वानुमान एकदम सटीक पाए जा रहे हैं और यही वजह है कि यह एक परफेक्ट ज्योतिष और अंक शास्त्री बन गई है। 19 जुलाई इनका जन्मदिन है।

हाल ही में नीलू को परफेक्ट वूमन पत्रिका की और से आयोजित परफेक्ट एचिवर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। कोरोना काल में नीलू ने लोगों की कुंडली देखकर मुफ्त में उनका मार्गदर्शन किया। नीलू सामने वाले का भूतकाल वर्तमान तो बताती है साथ ही उनका भविष्य उज्जवल हो उसके लिए कुछ सरल उपाय भी बताती है। यही कारण है कि कुछ ही समय में नीलू से मार्गदर्शन लेने वालों की लंबी सूची बन गई है। जिनमें मध्यम वर्ग के लोगों के साथ बिल्डर, व्यवसायी, पत्रकार, फिल्म टीवी कलाकार भी शामिल है।

सीधी सरल हंसमुख नीलू ज्योतिष शास्त्र व अंक शास्त्र के विषय में पत्र-पत्रिकाओं में लिखती भी है। इनका मानना है कि जिस तरह ज्योतिष शास्त्र हमारे जीवन से जुड़ा है वहीं अंकशास्त्र भी मायने रखता है। मैंने बहुत सारे लोगों को नाम की स्पेलिंग बदलने की राय दी और उन सबको सकारात्मक परिणाम मिले।

नीलू ने मोदी सहित बड़े-बड़े लोगों की कुंडली का भी अध्ययन किया है, वह बताती है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी एक समय ग्रहों ने घेर लिया था तब उन्हें भी ग्रहों की चाल को समझना पड़ा था। यहां तक कि सलमान खान जैसे स्टार भी हमेशा अपना लकी ब्रेसलेट पहले रखते हैं। सलमान ने जो पहना है वह ओपेल है जो उनके भाग्य को बढ़ाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें तो वे शिव के परम भक्त हैं और उनकी सच्ची मन से पूजा करते हैं शिव की कृपा से ही वे प्रधानमंत्री बने और अभी तक कायम है और मेरा पूर्वानुमान है कि मोदी जी 2024 में भी जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

बारहवीं परीक्षा स्थगित

Bundeli Khabar

गालीबाज डीटीओ डॉ हरेंद्र मलिक का कारनामा,सीएचसी गदरपुर प्रभारी डॉक्टर के साथ की गाली गलौज

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!