37.9 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

सान म्यूजिक की प्रस्तुति ‘इश्क़ की राह पे’ म्यूजिक वीडियो में रेखा राव, अनारा गुप्ता और कुमार गौतम

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। रोमांटिक गीतों का दौर हमेशा रहा है। आत्मा को छू लेने वाला गीत जब भी लोगों के बीच आता है तो सुनने वालो के दिलों पर राज़ करने लगता है। बहुचर्चित सिने अभिनेत्री और कुमार गौतम के अभिनय से सराबोर एक रोमांटिक म्यूजिक एल्बम ‘इश्क़ की राह पे’ जिसे सुप्रसिद्ध फिल्म प्लेबैक सिंगर रेखा राव ने अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है जल्द ही रिलीज़ होने जा रहा है।
संगीत के क्षेत्र में बड़ी तेजी के साथ अपनी पहचान बनने में सफलता की सीढ़ियों को चढ़ते हुए म्यूजिक कंपनी SSAN MUSIC सान म्यूजिक इस मधुर कर्ण प्रिय म्यूजिक वीडियो को रिलीज़ करने जा रही है।
सिंगर रेखा राव व्यवहार में नम्रता, व्यक्तित्व में आकर्षण और कंठ में कोयल जैसी खनक रखती हैं। राजस्थानी गीतों की सुपर सिंगर, मखमली आवाज से हिन्दी और भोजपुरी सहित कई भाषाओं को समृद्ध करने वाली गायिका रेखा राव अब तक हजारों गीतों को अपना स्वर दे चुकी हैं। अब तक उनके 1500 से ज्यादा गीत रिलीज हो चुके हैं।
रेखा राव की आवाज इतनी मार्मिक है कि उसे सुनकर पामेला चोपड़ा रो पडी थी। रेखा राव के पिता जाने माने सिंगर और संगीतकार थे। रेखा ने भी उनसे ही गायिकी की तालीम ली है। उनके पिता तेजकरण राव सुर सिंगर संसद से सुरमणि पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। रेखा राव बचपन से ही आशा भोसले, लता मंगेशकर, मदन मोहन और रविन्द्र जैन की फैन हैं।
‘इश्क़ की राह पे’ उनका यह म्यूजिक वीडियो बहुत ही अच्छा बना है जिसमे खुद रेखा राव, अनारा गुप्ता और कुमार गौतम ने अभिनय किया है।
मिस जम्मू रह चुकी अनारा गुप्ता ने बॉलीवुड में बहुत सी फिल्मो में लीड रोल निभाया है। हमेशा से चर्चा में रहने वाली अनारा गुप्ता भी इस म्यूजिक वीडियो को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कुमार गौतम के साथ बहुत अच्छा अभिनय किया है दोनों की जोड़ी कमाल की है।
कुमार गौतम एक अच्छे सधे हुए अभिनेता हैं। वे इन दिनों फिल्मो में बहुत व्यस्त हैं और कई बड़े प्रोजेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले भी उनके कई म्यूजिक वीडियो आ चुके है। म्यूजिक एल्बम ‘इश्क़ की राह पे’ में कुमार नज़र आएंगे।
‘इश्क़ की राह पे’ सान म्यूजिक से रिलीज हो रहा है इस के प्रोमो को अच्छा दर्शको का प्रतिसाद मिल रहा है। इस म्यूजिक वीडियो में गीत और संगीत कौशल किशोर का है, म्यूजिक अरेंजर अरबिंदा नेओग है, कैमरामैन उत्तम धकले हैं और निर्देशन सचिन प्रभाकर कारंडे ने किया है। ऑडियो मिक्स एंड मास्टरिंग डीप गोश्वामी ने किया है कस्टूम डिज़ाइनर लबले हीना बाफना ने किया है।
सान म्यूजिक कंपनी के संजय अमान ने बताया कि ‘इश्क़ की राह पे’ म्यूजिक वीडियो बहुत अच्छा बना है, आप सभी के सहयोग से हम यहाँ तक पहुंचे है। ज्ञात हो कि अभी हाल ही में सान म्यूज़िक कंपनी ने म्यूजिक वीडियो ‘तेरी आशिकी में’ का एक मिलियन व्यूज होने पर बड़ा सेलिब्रेशन किया था साथ ही अभी हाल ही में म्यूजिक वीडियो ‘ज़िक्र तेरा’ को भी लॉन्च किया। सान म्यूजिक SSAN MUSIC कंपनी ने वर्ष 2022 में 500 से भी अधिक गीतों को रीलिज और प्रोडक्शन करने का लक्ष्य रखा है।


Bundelikhabar

Related posts

आचार्य प्रशांत ‘मोस्ट इंफ्लूएंशियल वीगन’ अवार्ड से सम्मानित

Bundeli Khabar

सुशांत जी जबारे के अमेथ्यस- लाउंज बार में बॉय लंदन के पोशाक का प्रदर्शन

Bundeli Khabar

अभिनेत्री कुब्रा सैत ने स्विमिंग पूल में किया बिकनी फोटोशूट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!