25.6 C
Madhya Pradesh
July 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220801 WA0024
मनोरंजन

सोनल चौहान में फैन्स को दिखीं महारानी गायत्री देवी की परछाई

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। खूबसूरती के मामले में जन्नत गर्ल सोनल चौहान बहुत ही अलग हैं और हर कोई उनके नेचुरल ग्लो और एलिगेंस का बड़ा फैन है। ऐसे में उनके फैन्स के दिल की धड़कनों को तेज करने के लिए उनका एक इंस्टाग्राम पोस्ट ही काफी होता है जिसके बाद उनके पास डीएम्स और कमेंट्स की लाइन लग जाती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि लोग सोनल की ब्यूटी, स्टाइल और पिक्चर्स के दीवाने है।

हाल में उन्होंने अपनी एक पिक्चर इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की जिसमें वो पेस्टल पीच पिंक साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस फोटो के सामने आते ही सोनल के फैन्स उनकी खूबसूरती पर इस कदर फिदा हो गए कि उन्होंने फौरन उन्हें महारानी गायत्री देवी की ब्यूटी और ग्रेस से कंपेयर करना शुरू कर दिया, जो जयपुर के तीसरे महाराजा की पत्नी थीं। इस फोटो में हम उनकी और महारानी गायत्री देवी के बीच की सिमिलैरिटी को साफ देख सकते हैं जो एक ही कलर की साड़ी, पोस और ब्यूटी में शानदार दिख रहीं हैं। एक और बात जो इस तुलना को और भी खास बनाती है वह यह है कि अभिनेत्री वास्तव में एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो निस्संदेह उनके ग्रेस में योगदान देता है।

इस तस्वीर में सोनल एक रॉयल ब्यूटी की तरह दिख रही हैं, जो सैकड़ों साल पहले ली गई महारानी गायत्री देवी की तस्वीर की तरह लग रही है। ऐसे में फैन्स भी इनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे है। बता दें, महारानी गायत्री देवी भी अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती थीं। वहीं इस लेटेस्ट फोटो में सोनल का संयम और आकर्षण भी उनके रॉयल फैमिली से होने का साबुत देती है और जिससे फैन्स लगातार उनकी स्टनिंग ब्यूटी की तरफ खींचे चले जा रहे हैं।

वहीं सोनल चौहान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो टी-सीरीज़ और ओम राउत के मैग्नम ओपस ‘आदिपुरुष’ में प्रभास के साथ नज़र आएँगी इसके अलावा वह प्रवीण सत्तारू की ‘द घोस्ट’ में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ लीड रोल में देंगी।


Bundelikhabar

Related posts

नए सिंगर, कलाकार, डांसर्स के साथ लगातार म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर रहे हैं अनुज कुमार ओझा

Bundeli Khabar

अमीषा पटेल, चंकी पांडेय, डॉ साहिल कादरी, रिमी सेन और अदिती गोवित्रिकर ने लॉन्च किया बिटिका ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी

Bundeli Khabar

कोकणातील लोकप्रिय दशावतारी कलावंत सुधीर कलिंगण यांचे निधन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!