30.5 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0610 163920
मध्यप्रदेश

गोलीकाण्ड : जमीनी विवाद के चलते युवक को मारी गोली

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

जबलपुर की थाना बेलखेड़ा के गांव कुसली में हुआ गोली कांड, घायल को किया गया निजी अस्पताल में जबलपुर में भर्ती, पुलिस के उच्च अधिकारी कर रहे हैं पूरे मामले की जांच

जबलपुर/ब्यूरो

पाटन अनुभाग के बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कुशली में विगत दिनो जमीनी विवाद को लेकर बलराम लोधी को उसके ही गांव के अपराधी प्रवृत्ति के यशवंत लोधी ने कट्टे से दनादन वार कर दिए, जिससे बलराम लोधी के पैर में गोली लग गई एवं उसके पैर में गंभीर चोट आई जिसके बाद बलराम के परिजनों ने घायल बलराम को जबलपुर के अनंत हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया।

बलराम का कहना है कि गांव का ही यशवंत लोधी जो कि आपराधिक प्रवृत्ति का है करीब 3 वर्ष से जबरन बलराम की जमीन पर कब्जा किए हुए था एवं जब बलराम अपने साथी सत्येंद्र के साथ यशवंत से अपनी जमीन छोड़ने का निवेदन करने गया तो गाली गलौज करते हुए यशवंत ने उन पर कट्टे से गोली चला दी जिससे उसके छर्रे उसके पैर में धस गए और वह बुरी तरह से घायल हो गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच आईपीएस शशांक को सौंपी है एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जानकारी दी गई है कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है आचार संहिता के चलते जांच को काबिल अफसर को सौंपा गया है जिससे जांच में सही तथ्य निकलकर सामने आए।


Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस ने उ.प्र.की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर किया विरोध  प्रदर्शन

Bundeli Khabar

जबलपूर: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का चुनावी दौरा

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की तैयारियां जोरों पर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!