26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220609 WA0004
मनोरंजन

विद्युत जामवाल अभिनीत ‘खुदा हाफिज चैप्टर II प्यार की अग्नि परीक्षा’ का ट्रेलर रिलीज

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। हैप्पी एंडिंग के बाद क्या होता है यह उत्सुकता हम सब में है, खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा फिल्म आने वाली उस कहानी को दर्शाता है। विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत, आगामी फिल्म के मुख्य पात्र समीर और नरगिस की कहानी को रेखांकित करती है, जिन्हें परिस्थितियों और समाज द्वारा चुनौती दी जाती है। 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, फारुक कबीर द्वारा निर्देशित यह फिल्म की घोषणा से ही लोगों में उत्साह भर गया। अब निर्माताओं ने एक एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया है जिसमे दिखाया गया है की कैसे सच्चे प्यार को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ता है।

इस ट्रेलर की झलक विद्युत को एक नए अवतार में दिखाता है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देगा। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में विद्युत (समीर) को साहसी किरदार में दिखाया गया है, जो अपनी लापता बेटी की तलाश में है और उसे घर लाने के लिए किसी भी हद को पार कर सकता है।

विद्युत कहते हैं कि खुदा हाफिज की सफलता के बाद दर्शकों ने हमसे पूछा कि एक हैप्पी एंडिंग के बाद क्या होता है? हमने इस पर विचार किया और महसूस किया कि समाज को भी एक परीक्षा से गुजरना होगा। हमने पहले चैप्टर के घटनाओं के बाद यह सोचा की समीर और नरगिस को ज़िंदगी में आगे क्या होगा? इस तरह हम दूसरे चैप्टर पर पहुंचे। इसका ट्रेलर यह दर्शाता है कि प्यार की परीक्षा पास करना कितना चुनौतीपूर्ण और क्रूर हो सकता है।

शिवालिका ओबेरॉय कहती हैं, ”हर प्रेम कहानी को एक ‘अग्नि परीक्षा’ से गुजरना पड़ता है। पहला चैप्टर समीर और नरगिस द्वारा तमाम मुश्किलों के बावजूद एक-दूसरे को फिर से खोजने के बारे में था। लेकिन क्या उनका प्यार नई चुनौतियों का सामना कर पाएगा? यह एक प्यार की परीक्षा है जिसे हम बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

फिल्म निर्माता, फारूक कबीर कहते हैं कि मैं आभारी और उत्साहित हूं कि खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। खुदा हाफिज के फर्स्ट चैप्टर को ओटीटी पर रिलीज किया गया और सिनेमा प्रेमियों ने इसे बहुत प्यार दिया था हमारी पहली फिल्म खुदा हाफिज को मिले प्यार के लिए हम वास्तव में आभारी हैं। दूसरे चैप्टर में समीर और नरगिस के बारे में दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रही हैं।

पैनोरामा स्टूडियोज के संस्थापक और एमडी, कुमार मंगत पाठक कहते हैं, “खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा के ट्रेलर में किसी के साथ प्यार में होने और उनके लिए कुछ भी कर गुजरने के जज्बे को दर्शाया गया है। हमें उन दर्शकों के लिए फिल्म को प्रस्तुत करना उत्साहित कर रहा है जो चैप्टर II का इतनी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

सिनेर्जी के निर्माता, राम मीरचंदानी कहते हैं कि विद्युत ने हमारी फिल्मों में एक्शन हीरो के नियमों को बदल दिया है और खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा के साथ, उन्होंने बेमिसाल बेंचमार्क स्थापित किए हैं। सिनेर्जी को विद्युत, कुमार जी, फारुक और ज़ी स्टूडियोज के साथ इस रोमांचक यात्रा पर जुड़कर गर्व हो रहा है।
ज़ी स्टूडियोज, सिनेर्जी और पैनोरामा स्टूडियोज और पैनोरामा स्टूडियो प्रोडक्शन की प्रस्तुति खुदा हाफिज चैप्टर II – अग्नि परीक्षा, फारूक कबीर द्वारा लिखित और निर्देशित, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, स्नेहा बिमल पारेख, राम मीरचंदानी द्वारा निर्मित है, यह मिथुन और विशाल द्वारा संगीत सजी है। संजीव जोशी, आदित्य चौकसे, हसनैन हुसैनी और संतोष शाह द्वारा सह-निर्मित और विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत है। पैनोरामा स्टूडियोज और एक्शन हीरो फिल्मस का एक्शन ड्रामा 8 जुलाई, 2022 को पैन इंडिया रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।


Bundelikhabar

Related posts

मैं हमेशा से अक्षय कुमार की जबरदस्त प्रशंसक रही हूं : रकुल प्रीत सिंह

Bundeli Khabar

सूर्या रोशनी ने लॉन्च की मिक्सर ग्राइंडर्स नई श्रृंखला

Bundeli Khabar

सब्जी विक्रेता अरुण कुमार निकम ने सोनू सूद के सम्मान में लॉन्च किया नया गाना ‘दिल से है सलाम’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!