26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220608 WA0006
उत्तरप्रदेश

अयोध्या के महंत बृज मोहनदास ने किया फ़िल्म ‘भोजपुरिया डॉन 2’ का मुहूर्त

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। दशरथ गद्दी के पीठाधीश्वर अयोध्या के महंत बृज मोहनदास ने रोहन फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘भोजपुरिया डॉन 2’ का मुहूर्त अयोध्या में किया। जिसकी पूरी शूटिंग अयोध्या में होने वाली है। फ़िल्म को रवि सिन्हा निर्देशित करने वाले हैं। यह फ़िल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा पावर फुल और धमाकेदार होने वाली है, यह कहना है अभिनेता अमरीश सिंह का, जो इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में हैं।

उन्होंने बताया कि फ़िल्म के पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इसलिए इसके दूसरे पार्ट को उससे भी बेहतर बनाने की चुनौती है। हमें यकीन है कि इसे इसे पूरा कर लेंगे। फ़िल्म में हर एक किरदार अहम है। यह कहानी भी खूबसूरत है और इसके गीत – संगीत भी शानदार होने वाले हैं। रवि सिन्हा इंडस्ट्री के काबिल निर्देशक हैं, उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार होने वाला है। इसके लिए हम सभी उत्साहित हैं।

आपको बता दें कि फ़िल्म भोजपुरीया डॉन 2 के प्रोड्यूसर रघुनंदन साह हैं, लेखक साजिद सैयद, म्यूजिक डायरेक्टर भरत चौहान, डीओपी मनीष व्यास हैं। वहीं एक्शन मुकेश राठौर का है।
अमरीश सिंह के साथ इस फ़िल्म में रक्षा गुप्ता, अर्सिया अर्सि, टीनू वर्मा, के के गोस्वामी और रजनीश पाठक मुख्य भूमिका में हैं।


Bundelikhabar

Related posts

दो भाइयों के घर पर चोरो ने किया लाखो पर हाथ साफ.

Bundeli Khabar

आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

Bundeli Khabar

तेज हवा के साथ बारिश, धान की फसल बर्बाद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!