26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220608 WA0005
व्यापार

मिवी ने लॉन्च किया डुओपॉड्स एफ40

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

फ्लिपकार्ट और मिवी की वेबसाइट पर 1199 रुपये में उपलब्ध

मुंबई। भारत की प्रमुख घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी मिवी ने आज एक नया और “शुद्ध रूप से भारत में बना” वायरलेस डुओपॉड्स मिवी एफ40 लॉन्च किया। डुओपॉड्स लंबी बैटरी लाइफ के साथ उपभोक्ताओं को लगातार कनेक्टिविटी प्रदान करने के मकसद से डिजाइन किया गया है। डुओपॉड्स की कीमत 1199 रुपये होगी और यह 5 खूबसूरत रंगों- व्हाइट, ब्लैक ग्रे, ग्रीन और ब्‍लू में फ्लिपकार्ट और मिवी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
मेड इन इंडिया डुओपॉड्स में 13 एमएम इलेक्ट्रो-डायनैमिक ड्राइवर्स हैं, जो स्टूडियो क्वॉलिटी की आवाज प्रदान करते हैं। इससे आपको मनपसंद गीत की हर धुन के उतार-चढ़ाव को महसूस करने की इजाजत मिलती है। मिवी डुओपॉड्स काफी कारीगरी से बनाए गए हैं। यह हल्के वजन के ईयरबड्स हैं, जो उपभोक्ताओं के कानों शानदार कम्‍फर्ट प्रदान करते हैं। यह ड्युअल माइक्रोफोन से लैस है, जिसे यूजर्स बात करते हुए स्पष्ट रूप से दूसरी ओर से आने वाली आवाजे सुन सकते हैं। यह डिवाइस यूजर्स की सुविधा के लिए सिरी और गूगल असिस्टेंट जैसे बिल्ट-इन वॉयस असिस्टेंट्स के साथ आती है। इसके अलावा यूजर्स अपने ईयरबड्स पर सिंगल टैप करके गानों को बदल सकते हैं, कोई भी कॉल उठा सकते हैं या उसे रिजेक्ट कर सकते हैं।
मिवी की सह-संस्थापक और सीएमओ मिथुला देवा भक्तुनी ने कहा, “मिवी एफ-40 नए और अनोखे मिवी उत्पादों की व्यापक श्रृंखला में नया संकलन है। हमारे नए डुओपॉड्स ऐसे किसी उपभोक्ता को शुद्ध रूप से मधुर संगीत का अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनको श्रेणी में सर्वोत्तम वास्‍तविक वायरलेस ईयरबड्स की तलाश है। इसमें प्रतिस्पर्धी मूल्य पर बेहतरीन आवाज का संयोजन किया गया है। हमारे एफ-60 उत्पादों को मिले बेहतरीन रेस्पांस और फ्लिपकार्ट पर लॉन्च डे के दौरान बिक्री के सभी रेकॉर्ड टूटने के बाद, हमें पूरा विश्वास है कि उपभोक्ता एफ-40 डुओपॉड्स को पसंद करेंगे और मिवी के उत्पादों पर अपना प्यार और विश्वास इसी तरह बरकरार रखेंगे।
पंख की तरह हल्के मिवी डुओपॉड्स एक बार चार्ज करने पर 70 फीसदी वॉल्युम के साथ 50 घंटे तक चलाए जा सकते हैं। इससे ज्यादा लंबे समय म्यूजिक सुना जा सकता है। लंबे समय तक अपने दोस्तों और परिजनों के साथ बात की जा सकती है। इसमें तेजी से किसी डिवाइस से पेयर होने के लिए सबसे अपडेट ब्लूटूथ 5.1 वायरलेस कनेक्टिवटी से लैस है। इसमें एक सुपरफास्ट चार्जिंग केस है। इस केस को यूएसबी टाइप-3 पोर्ट का इस्तेमाल कर चार्ज किया जा सकता है। बैटरी केस पर एसईडी डिस्प्ले से यूजर्स को पता चलेगा कि उसकी बैटरी कितनी है। मिवीडुओपॉड्स एफ40 सभी तरह की निर्माण संबंधी गड़बड़ियों के लिए 1 साल की वारंटी के साथ आते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

निफ्टी १७,६५० च्या आसपास संपला, सेन्सेक्स १६९ अंकांनी वाढला पण वीज, तेल आणि गॅस घसरले

Bundeli Khabar

दोन दिवसांच्या घसरणीनंतर बाजारात चैतन्य, सेन्सेक्स ६०० अंकांनी वाढला

Bundeli Khabar

पेटीएम मनी ने बढ़ाई बीएसई स्टार इंटीग्रेशन प्रक्रिया के लिए टाइमलाइन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!